नेपाल की समाज सेविका सुंदर जायसवाल का कलवार समाज की महिला नेत्रियों ने किया भव्य स्वागत

नेपाल की समाज सेविका सुंदर जायसवाल का कलवार समाज की महिला नेत्रियों ने किया भव्य स्वागत जे टी न्यूज़, कटिहार : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, बिहार में आगामी विधान सभा चुनाव में कलवार समाज की महिलाओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने, राजनीतिक भागीदारी में अहम भूमिका का निर्वाह करने और कलवार समाज की युवतियों को पढ़ाई के साथ साथ राजनीति में रुचि रखने के उद्देश्य से मधेश राज्य, नेपाल से पधारी समाज सेविका सुंदर जायसवाल का अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की देश के विभिन्न प्रदेशों से पधारी महिला पदाधिकारियों ने का भव्य स्वागत मोमेंटो, बुके और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। नेपाल की समाज सेविका सुंदर जायसवाल ने भारत में मिले इस सम्मान पर आभार प्रकट की। मीडिया से मुखातिब हो सुंदर जायसवाल ने कहा आज आवश्यकता है विश्व स्तर पर कलवार समाज की महिलाओं को एकजुट होने की। भारत की महिलाओं को सबसे पहले अपने पड़ोसी देशों का भ्रमण कर वहां की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों का गहराई से अध्ययन कर समय समय पर परिचर्चा आयोजित करनी चाहिए। हमेशा कोशिश रहे कि पारिवारिक उत्तरदायित्वों को संभालते हुए राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश करें। आगे उन्होंने कहा बगैर राजनीतिक सत्ता हासिल किए कलवार समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं। नेपाल की समाज सेविका सुंदर जायसवाल को सम्मानित करने वालों में प्रमुख थीं कटिहार की सीमा चौधरी, लखनऊ (यूपी) की रेखा जायसवाल, भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री राखी जायसवाल, मुंबई (महाराष्ट्र) की पल्लवी रानी, अनीता जायसवाल, सरोज जायसवाल आदि।

Related Articles

Back to top button