गरीब -बंचितों के नागरिकता का प्रमाण -पत्र मांगने वाले भाजपा-जदयू को उखाड़ फेंकना होगा- मंजू प्रकाश

गरीब -बंचितों के नागरिकता का प्रमाण -पत्र मांगने वाले भाजपा-जदयू को उखाड़ फेंकना होगा- मंजू प्रकाश  / हार से डरी भाजपा-जदयू मतदाता सूची से गरीबों का नाम हटाने का अभियान चला रही है- भाकपा( माले) जे टी न्यूज, विभूतिपुर, (विनय कुमार राय ) : प्रखंड के मेहिषी पंचायत के अर्धनिर्मित फैक्स भवन में भाकपा माले का चौथा प्रखंड सम्मेलन केन्द्रीय कमेटी सदस्य कॉ० मंजू प्रकाश के झण्डोतोलन उपरांत शहीद व दिवंगत पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देकर आरंभ किया गया । सम्मेलन स्थल का नाम विभूतिपुर के दिवंगत कॉ० बहादुर राम को समर्पित किया गया । भाकपा माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य कॉ० मंजू प्रकाश ने प्रतिनिधि सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा-जदयू के शासनकाल में बिहार और बिहार वासियों को केवल धोखा दिया गया है । दलित-पिछड़े-अति पिछड़े वर्ग की बड़ी आबादी के बावजूद 65 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव को भाजपा ने 9वीं अनुसूची में शामिल नहीं कर मांग को ठुकरा दिया है । दो दशक से बिहार में शासन कर रहे इस सरकार ने कोई नया बड़ा उद्योग नहीं लगाया, चीनी मिल,जूट मिल,कागज एवं सूता मिलें बंद हो गई । वादा था जमीन देने का, लेकिन अब किसानों की भी जमीन छीनी जा रही है ।न रोजगार मिला, न शिक्षा, केवल बिहार से सस्ता मज़दूरों का पलायन जारी है । दो लाख सहायता राशि 95 लाख परिवारों से कर विश्वासघात किया गया है और अब हार के डर से भाजपा ने वोटबंदी लागू कर दिया है ।गरीब-बंचितों के वोटर लिस्ट से नाम बड़े पैमाने पर हटाने के लिए नागरिकता प्रमाण -पत्र मांगा जा रहा है ।ऐसी तानाशाही भाजपा-जदयू सरकार को बिहार से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा ।सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को जिला स्थायी कमेटी के सदस्य फूलबाबू सिंह ने संबोधित करते हुए विभूतिपुर की पार्टी को और मज़बूत करते हुए जन-आंदोलन की पार्टी बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया । जिला सचिव उमेश कुमार ने पर्यवेक्षक की भूमिका को पूरा करते हुए 29 सदस्यों की प्रखंड कमेटी का प्रस्ताव रखा, जिसमें विदायी प्रखंड कमेटी ने अजय कुमार, ललन कुमार,बैजनाथ महतो,संजय कुमार,विपिन चौधरी, मेघन भगत,विरेंद्र राम, लक्ष्मी नारायण सिंह, दिनेश कुमार,महेश कुमार,तेजनारायण सिंह, शम्भु राय, मो० एजाजुल, शोभाकांत राय, रंजीत कुमार,दिलीप सहनी,राम कुमार चौरसिया,अमरजीत यादव,महावीर महतो,कपिल कुमार महतो,नंद कुमार,राम प्रवेश साहु, रंजीत सहनी,मनोज कुमार,अरविंद सहनी,प्रेमचंन्द्र महतो, उमेश चंद्र साहु शामिल हैं जिसको सर्वसम्मति से पारित कर एक बार फिर से अजय कुमार को प्रखंड सचिव बनाया गया है । भाकपा माले के चौथे प्रखंड सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल में उमेश चंद्र साहु, ललन कुमार और पुनम देवी ने किया । सम्मेलन में प्रस्तुत प्रतिवेदन पर 16 प्रतिनिधियों ने बहस में हिस्सा लिया । सम्मेलन का समापन करते हुए जिला स्थायी कमेटी सदस्य ललन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए 9 जुलाई को अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया ।

Related Articles

Back to top button