वैशाली-कोडरमा बौद्ध सर्किट ट्रेन को दानापुर मंडल के डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वैशाली-कोडरमा बौद्ध सर्किट ट्रेन को दानापुर मंडल के डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 
जे टी न्यूज, पटना: पटना/पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वैशाली कोडरमा बौद्ध सर्किट ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया।वही शुक्रवार के दिन पटना प्लेटफार्म नंबर 3 से दानापुर मंडल के डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो बौद्ध धर्म के अनुयायियोंऔर पर्यटकों को भगवान बुद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों की यात्रा कराएगी। यह ट्रेन बिहार के प्रमुख बौद्ध स्थलों जैसे वैशाली पटना नालंदा राजगीर गया होते हुए कोडरमा तक जाएगी। पूर्व मध्य रेल द्वारा संचालित यह ट्रेन न सिर्फ बौद्ध धर्म के प्रमुख स्थलों को जोड़ेगी बल्कि उत्तर बिहार के लोगों को झारखंड के लिए सुगम परिवहन का माध्यम भी होगा। यह ट्रेन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करती है जो उन्हें उन पवित्र स्थलों की यात्रा करने का अवसर भी देती है। जहां बुद्ध ने अपना जीवन बिताया और शिक्षाएं दी। यह धार्मिक यात्रा के साथ-साथ एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक यात्रा का भी अनुभव प्रदान कराएगा। मौके पर दानापुर मंडल के डीआरएम रेलवेकर्मी पुलिस प्रशासन उपस्थिति रहें।



