बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 : मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ
निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की तैयारी : मास्टर ट्रेनर्स को मिला विशेष प्रशिक्षण
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 : मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ
निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की तैयारी : मास्टर ट्रेनर्स को मिला विशेष प्रशिक्षण
जे टी न्यूज, मधुबनी.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, मधुबनी के निदेश के आलोक में जिला प्रशिक्षण कोषांग द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों के तहत मास्टर ट्रेनर्स का जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को डीआरडीए सभागार, मधुबनी में प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षण दे रहे मुख्य प्रशिक्षक आफाक अहमद ने बताया कि इस जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण में चार शिफ्ट में जिले के कुल 280 नामित मास्टर ट्रेनर्स भाग लेंगे जिन्हें प्रति सत्र 70 – 70 प्रशिक्षकों को बारी- बारी से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का संचालन शैलेन्द्र कुमार घोष, मो. नुरुल एन नूरी, शंकर प्रसाद सिंह, सतीश चंद्र झा,राजेश कुमार रंजन, कमलेश झा, पवन कुमार सिंह, प्रकाश सिंह बादल, पवन कुमार अनुभवी जिला मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जा रहा है।

मौके पर नोडल पदाधिकारी नीरज कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जा रहा है, उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में विशेष रूप से ईवीएम (EVM) हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, मॉक पोल, निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रपत्रों की प्रविष्टि तथा मतदान पदाधिकारियों के कर्तव्यों एवं दायित्वों आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित सहायक नोडल पदाधिकारी, राकेश कुमार झा ने मास्टर ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों को गहराई से समझकर अन्य मतदानकर्मियों को प्रशिक्षित करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके। मौके पर उन्होंने वीवीपैट, पीठासीन पदाधिकारी के कार्य, मतदान केंद्र पर बरती जाने वाली सावधानी आदि से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया।

