*अंचल कार्यालय पर झंडा फहराकर मजदूर दिवस मनाया- भाकपा।*


बेगूसराय::- जिला अंतर्गत मंसूरचक प्रखंड के भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री राम आधार ईश्वर ने पार्टी कार्यालय रामचंद्र पासवान स्मृति भवन में झंडा फहराकर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया।

इस अवसर पर भाकपा राज्य परिषद सदस्य सत्यनारायण महतो ने इस मजदूर दिवस को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज हीं के दिन अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूर थ्री 8 के नारों के साथ मालिक के यहां गया थे।

जिस मालिक ने मजदूरों पर गोलियां चलाई थी, जिसमें एक मजदूर गोली लगा खून से लथपथ कमीज़ लेकर नारा लगाया कि यही झंडा हमारा होगा, इसीलिए इस दिन मजदूर दिवस मनाया जाता है।

बैठक में सरपंच परवेज आलम, विंदेश्वरी महतो, राम नरेश महतो, अशोक गुप्ता, रमण रजक, शंभू कुमार, रंजीत कुमार, मुर्तुजा जमील उद्दीन, सेवा निवृत शिक्षक राम सेवक महतो, मनोज कुमार, ब्रजकिशोर साह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button