जम्मू कश्मीर के पुलवामा में घायल सैनिकों के दीर्घायु के लिए राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में महामृत्युंजय पूजन किया गया।रमेश शंकर झासमस्तीपुर बिहार।

 

 

रमेश शंकर झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में महामृत्युंजय अनुष्ठान किया गया।जिसमे अपने देश की सीमाओं की आतंकवादियों, घुसपेठियों और दुश्मन देश से हमारी रक्षा, सुरक्षा में अपनी जान हथेली पर रहने वाले हमारे वीर सैनिक भाईयों की दीर्घायु होने की कामना करते हैं। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए कायराना आतंकी हमले की हम घोर निंदा करते हैं। आतंकवाद पर कसते हुए शिकंजे की बौखलाहट और निराशा ही इस घटना से साफ दिखाई देती है। घायल जवानों को जल्द स्वस्थ होने के लिए आज बैनर तले दिनांक 22/02/2019 दिन शुक्रवार को बाबा सत्य भूषण नाथ मंदिर प्रांगण में महामृत्युंजय अनुष्ठान किया गया। जिसमे जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रदेश प्रभारी पंडित अंशु झा के नेतृत्व में महामृत्युंजय अनुष्ठान जिला प्रवक्ता पंडित राकेश कुमार झा, पंडित शंभू झा पंडित नागेंद्र पाठक, पंडित शिव शंकर झा, जिला पंडित आचार्य उमेश झा, के द्वारा संपन्न किया गया। मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित जयवंत चौधरी, प्रखंड उपाध्यक्ष गुड्डू झा, रमेश पांडेय, जितेंद्र कुमार ,सुधाकर पाठक, सोनू कुमार, उमाशंकर मिश्रा, राजीव झा, त्रिपुरारी झा ,कमलेश झा ,सच्चिदानंद झा, संजीत झा, राजीव कुमार झा, रजनीश झा, सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button