संविधान की रक्षा को ले

कमजोर वर्गों, पिछड़ा, अति पिछड़ा ,दलितों, बहुजनों व अल्पसंख्यकों को एकजुट होकर करना होगा संघर्ष : प्रमोद

भाकपा ने मनाया देशरत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती

मुरलीगंज, मधेपुरा

जोरगामा मीरगंज ग्राम विकास समिति के कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को देश रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती भाकपा के वरिष्ठ नेता कॉमरेड अनिल भारती की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर भाकपा नेताओं ने बारी- बारी से बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्पांजलि किया और दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने बाबा साहेब के जीवनी और संघर्षो पर विस्तार से बातें रखी और कहा कि बाबा साहेब ने भारत का संविधान रचकर हमें राजनीतिक तौर पर आजादी तो दिला दी, लेकिन सामाजिक और आर्थिक आजादी का सपना आज भी अधूरा है। आज सत्तानशीं लोग उनके बनाये संविधान को तहस नहस कर देश में धार्मिक अंधविश्वास और पाखंड को बढ़ावा देकर आम लोंगो को मंदिर मस्जिद ,हिन्दू मुस्लिम के झगड़े में फंसाकर जनता के हक अधिकारों को लूटा जा रहा है। आज इसके खिलाफ तमाम कमजोर वर्गों, पिछड़ा, अति पिछड़ा ,दलितों, बहुजनों ,अल्पसंख्यकों को एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा। बाबा साहब ने कहा था शिक्षित हो, संगठित हो और संघर्ष करो ।

उनके विचारों को धरती पर उतरने के लिए एवं उनके सपनों को साकार करने के लिए उनके मूल मंत्र को अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर भाकपा के अंचल मंत्री रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति के लिए बाबा साहेब के संघर्ष को भूलाया नहीं जा सकता । सहायक अंचल मंत्री मोहम्मद सिराज ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक है ।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद :

मौके पर भाकपा नेता रौशन कुमार यादव, उमाशंकर मुन्ना, सुरेंद्र किसको, सोनेलाल महतो, सुधांशु कुमार ,सचिन्द्र यादव, किशोर रजक ,सोनू शाह आदि ने अपना विचार प्रकट किया ।

Related Articles

Back to top button