अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक समस्तीपुर में संपन्न, संतोष कुमार सुमन जिलाध्यक्ष निर्वाचित

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक समस्तीपुर में संपन्न, संतोष कुमार सुमन जिलाध्यक्ष निर्वाचित

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को समस्तीपुर स्थित टैगोर सेंट्रल स्कूल के सभागार में जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा।*

बैठक में शिक्षकों के अधिकारों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार तथा संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं शिक्षकों की गरिमा के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।*

बैठक में सर्वसम्मति से नए सत्र के लिए जिलाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार सुमन का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सतानंद चौधरी, चन्द्रमणि कुमार एवं पूनम कुमारी, मंत्री पद पर प्रशांत कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर नवो कुमार चौधरी तथा शैक्षिक प्रकोष्ठ संयोजक के रूप में जगनमोहन चौधरी को मनोनीत किया गया। संयुक्त सचिव लोकेश कुमार वर्मा एवं लक्ष्मी नारायण सिंह बनाए गए।*

*राष्ट्रीय सचिव रजनीश कुमार पल्लव ने कहा कि महासंघ शिक्षा एवं शिक्षकों के हित में समर्पित भाव से कार्य करता रहा है। प्रदेश महामंत्री ज्ञानेंद्र नाथ सिंह ने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार स्तंभ बताया। संगठन मंत्री संजय कुमार ने बिहार में संगठन के तीव्र विस्तार पर संतोष जताया। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बी.पी. शर्मा ने महासंघ को कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक सक्रिय सशक्त राष्ट्रवादी शैक्षिक संगठन बताया।

 

बैठक में शिक्षकों ने सदस्यता विस्तार एवं शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए ठोस पहल पर जोर दिया। अंत में संगठन की मजबूती और शिक्षा के समग्र विकास के संकल्प के साथ बैठक समाप्त हुई।*

*इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य हरे कृष्णा साह, संतोष कुमार दास, मनोज कुमार सिंह, वशिष्ठ कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।*

Related Articles

Back to top button