जनसुनवाई में उमड़ी आमजन की भागीदारी, जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जनसुनवाई में उमड़ी आमजन की भागीदारी, जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

 

जे टी न्यूज, मधेपुरा:

समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी विविध समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 41 आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

 

जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से किया जाएगा, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

 

श्री रंजन ने कहा कि जनसुनवाई आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा जनसहभागिता को सशक्त बनाते हुए पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button