झारखंड राज्य किसान सभा की दो-दिवसीय बैठक सम्पन्न एम्,एस,पी सहित किसान मुद्दों पर आन्दोलन का
झारखंड राज्य किसान सभा की दो-दिवसीय बैठक सम्पन्न
एम्,एस,पी सहित किसान मुद्दों पर आन्दोलन का निर्णय
मोदी सरकार के 12 वर्षों में किसानों पर सबसे बड़ा हमला – कृष्ण प्रसाद

जे टी न्यूज, झारखंड: झारखंड राज्य किसान सभा की दो दिवसीय बैठक असिम सरकार की अध्यक्षता में रांची स्थित राज्य कार्यालय में संपन्न हुई, बैठक में दिशा-निर्देश के लिए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड कृष्ण प्रसाद एवं अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव अवधेश कुमार उपस्थित थे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड कृष्ण प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा मोदी सरकार के 12 वर्षों में किसानों पर सबसे ज्यादा हमला हुआ, किसान विरोधी 4 लेबर कोड,बिज और बिजली विधेयक, भारत अमेरिका व्यापार समझौता तथा मनरेगा का खात्मा देश के किसानों के लिए मौत की घंटी है, एम् एस पी की कानूनी गारंटी के अभाव में प्रति दिन 2031 किसान खेती छोड़ रहे हैं।

झारखंड का रिपोर्ट झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने पेश किया। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने कहा भारत कृषि प्रधान देश है जिससे दैश के 140 करोड़ लोगों के लिए भात,रोटी सब्जी, दूध पैदा करने वाले किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। बैठक में हाथियों का आतंक,एम्,एस,पी , जल जंगल जमीन ,वनपटटा, स्मार्ट मिटर,पलायन, विस्थापन तथा झारखंड में दो फसलों की गारंटी के लिए सिंचाई विस्तार सहित किसान मुद्दों पर जोरदार आन्दोलन का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर महासचिव सुफल महतो, अध्यक्ष असिम सरकार,संयुक्त सचिव मदुवा कच्छप, स्वपन महतो, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल लिंडा, राज्य किसान कौंसिल सदस्य शंकर उरांव,आयता उरांव, उमेश महतो,गोपाल महतो, रीता स्वासी,राजू मुंडा, ललित मुंडा,अशोक शाह, आदि उपस्थित थे,हर गांवों में किसान सभा, किसान सभा में हर किसान के नारे के साथ हर गांवों में किसान कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया। पेट्रोलियम ,गैस मुल्य वृद्धि के खिलाफ आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया।



