सुपौल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सावन कुमार जिलाधिकारी ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स दिए
सुपौल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सावन कुमार जिलाधिकारी ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स दिए

जे टी न्यूज, सुपौल: पी०एम० श्री +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुखपुर, सुपौल के सभागार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी, सावन कुमार द्वारा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं अन्य लोगों को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी देते हुए सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की।उन्होंने बताया कि,अनजान मोबाइल कॉल, संदिग्ध लिंक और फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें ओटीपी, बैंक खाता एवं एटीएम संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं जिलाधिकारी ने कहा कि “डिजिटल युग में जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।” सभी नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), सुपौल, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी-सह-बी०पी०आर०ओ०, सुपौल, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सरवेश्वर सिंह, साइबर थाना, सुपौल के पुलिस निरीक्षक शिव शंकर कुमार, सब इंस्पेक्टर महफूज आलम, विशाल कुमार, पी०एम० श्री +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुखपुर के प्रधानाध्यापक विश्वविजय कुमार, शिक्षक प्रणव कुमार सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक।

