ऑटोनोमस एवं नैक ग्रेड बी प्लस प्लस संत पॉल टीचर्स’ ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. सत्र 2026–28 का भव्य सत्रारंभ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षक निर्माण पर विशेष बल

सत्रारंभ उन्मुखीकरण कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक निर्माण का संकल्प, नवप्रशिक्षुओं का हुआ आत्मीय स्वागत

ऑटोनोमस एवं नैक ग्रेड बी प्लस प्लस संत पॉल टीचर्स’ ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. सत्र 2026–28 का भव्य सत्रारंभ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षक निर्माण पर विशेष बल

सत्रारंभ उन्मुखीकरण कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक निर्माण का संकल्प, नवप्रशिक्षुओं का हुआ आत्मीय स्वागत

जे टी न्यूज, वीरसिंहपुर, समस्तीपुर:
नैक से ग्रेड बी प्लस प्लस प्राप्त ऑटोनोमस संत पॉल टीचर्स’ ट्रेनिंग कॉलेज, वीरसिंहपुर में बी.एड. सत्र 2026–28 के नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन (सत्रारंभ) कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रशिक्षुओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपरा, गुणवत्ता मानकों, अनुशासन, शैक्षणिक समितियों तथा भावी सहायक प्राध्यापक/प्राध्यापिका के दायित्वों से परिचित कराना था।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्प स्वागत, गणेश वंदना, स्वागत गीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन समारोह में माननीय सचिव श्री अविनाश कुमार, प्राचार्या डॉ. रोली द्विवेदी, डी. एल .एड. विभागाध्यक्ष डॉ. प्रबीर बेरा, सीनियर सहायक प्रोफ़ेसर श्री मनोज कुमार तथा सहायक प्रोफ़ेसर श्री एस.एम. ताहसीन आलम क़ादरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर ज्ञान, संस्कार एवं उत्कृष्ट शिक्षा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

स्वागत भाषण में सीनियर सहायक प्रोफ़ेसर श्री मनोज कुमार ने सभी नवप्रशिक्षुओं का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों के विकास की सशक्त प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन, समयपालन एवं महाविद्यालय की प्रत्येक शैक्षणिक गतिविधि में सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में माननीय सचिव सर श्री अविनाश कुमार जी ने कहा कि महाविद्यालय प्रत्येक प्रशिक्षु को पारदर्शी, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी विद्यार्थी को कक्षा संचालन में टालमटोल, पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा किसी भी प्रकार के अनुचित माँग का सामना करना पड़े, तो वह बिना किसी संकोच के सीधे महाविद्यालय प्रशासन या उनके समक्ष शिकायत कर सकता है। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी नवप्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि *“आज का प्रशिक्षु ही कल का आदर्श शिक्षक और राष्ट्र का भविष्य निर्माता है।”*

कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन एंटी-रैगिंग प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए विद्यार्थियों को रैगिंग-मुक्त परिसर की जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न समितियों एवं प्रकोष्ठों का विस्तृत परिचय पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से कराया गया। आई. कयू. ए. सी द्वारा गुणवत्ता आश्वासन, एंटी-रैगिंग एवं अनुशासन समिति द्वारा सुरक्षित परिसर, सह-पाठ्यचर्या समिति द्वारा व्यक्तित्व विकास, पत्रिका समिति द्वारा रचनात्मक लेखन, महिला विकास, सांस्कृतिक एवं खेल समिति, टूर समिति, प्लेसमेंट समिति, एलुमनाई समिति, परीक्षा समिति, छात्रवृत्ति एवं प्रशासनिक प्रकोष्ठ, पुस्तकालय (एन-लिस्ट एवं डेलनेट) तथा कॉलेज वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी गई

परीक्षा समिति ने नवप्रशिक्षुओं को महाविद्यालय की नवीन प्रणाली सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली, आंतरिक एवं बाह्य मूल्यांकन, उपस्थिति की अनिवार्यता, असाइनमेंट, प्रायोगिक कार्य तथा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियमों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। समिति ने बताया कि नियमित अध्ययन, समय पर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन तथा सतत मूल्यांकन में सक्रिय सहभागिता विद्यार्थियों की सफलता की कुंजी है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशिक्षुओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पुस्तकालय, डिजिटल संसाधनों, सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों एवं शोधपरक अध्ययन का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

अंत में प्राचार्या डॉ. रोली द्विवेदी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम केवल महाविद्यालय का परिचय नहीं, बल्कि एक उत्कृष्ट, संवेदनशील, तकनीक-संपन्न एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित शिक्षक बनने की प्रेरणादायी शुरुआत है। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button