प्रो अशोक कुमार मेहता ने संभाला विश्वविद्यालय मैथिली विभाग के अध्यक्ष का पदभार

पूर्व मैथिली विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार कर्ण को दी गई विभाग से भावभीनी विदाई

प्रो अशोक कुमार मेहता ने संभाला विश्वविद्यालय मैथिली विभाग के अध्यक्ष का पदभार

पूर्व मैथिली विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार कर्ण को दी गई विभाग से भावभीनी विदाई

जे टी न्यूज, दरभंगा: विश्वविद्यालय मैथिली विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में प्रो अशोक कुमार मेहता विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। वे प्रो अरुण कुमार कर्ण के अवकाश ग्रहण करने के बाद उनका स्थान लिया। इस अवसर पर मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो पुनीता झा उपस्थिति थी। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो अशोक कुमार मेहता ने कहा कि विभागाध्यक्ष का दायित्व उनके लिए गौरव और जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी शिक्षकों एवं कर्मियों के सहयोग से विभाग के शैक्षणिक, साहित्यिक एवं शोध कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर एक ओर जहां प्रो अरुण कुमार कर्ण को मैथिली विभाग की ओर से भावभीनी विदाई दी गई, वहीं दूसरी ओर नए विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार मेहता का पारंपरिक रूप से पाग एवं चादर भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।


अपने विदाई संबोधन में प्रो अरुण कुमार कर्ण ने कहा कि विभागाध्यक्ष के रूप में उनका पाँच माह का कार्यकाल कब बीत गया, इसका अहसास भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विभाग के विकास के लिए उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया। विभाग के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों का उन्हें निरंतर सहयोग मिलता रहा, जिसके कारण विभाग के हित में अनेक महत्त्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार मेहता विभाग को और अधिक प्रगति की ओर ले जाएंगे तथा विभाग की साहित्यिक एवं अकादमिक गतिविधियों को नई जीवंतता प्रदान करेंगे।
पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो दमन कुमार झा ने दोनों विभागाध्यक्षों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यद्यपि प्रो अरुण कुमार कर्ण का कार्यकाल केवल पाँच माह का रहा, फिर भी यह अवधि उपलब्धियों और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सदैव याद की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग में अनेक महत्त्वपूर्ण कार्य हुए तथा सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ। इस अवसर पर प्रो दमन कुमार झा ने सेवानिवृत्त प्रो अरुण कुमार कर्ण तथा नवपदस्थापित विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार मेहता को पाग एवं चादर से सम्मानित किया और दोनों के साहचर्य का कई संस्मरण सुनाये।


मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ पुनीता झा ने कहा कि प्रो अरुण कुमार कर्ण का कार्यकाल भले ही अल्पकालिक रहा, लेकिन उनके नेतृत्व में विभाग ने उल्लेखनीय प्रगति की। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा साहित्य-सृजन में निरंतर सक्रिय रहने की शुभकामनाएँ दीं।
पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो रमेश झा ने कहा कि कि प्रो अरुण कुमार कर्ण का कार्यकाल छोटा ही सही पर शानदार रहा। उन्होंने नव अध्यक्ष प्रो अशोक कुमार मेहता को शुभकामनायें दी।
समारोह में डॉ सुनीता कुमारी, डॉ अभिलाषा कुमारी, डॉ सुरेश पासवान, डॉ देवेश कुमार शर्मा, अमृत कुमार झा, सहायक निरेन्द्र कुमार, रामसेवक भारती, विभाग के शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार मेहता को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button