स्वलिखित पुस्तक “लोक वित्त” माननीय कुलपति को भेंट

स्वलिखित पुस्तक “लोक वित्त” माननीय कुलपति को भेंट

जे टी न्यूज, दरभंगा: सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र, विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर की डॉ. रिंकी कुमारी ने अपनी स्वलिखित पुस्तक *“लोक वित्त”* माननीय कुलपति महोदय श्री संजय कुमार चौधरी को सादर भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. रिंकी कुमारी ने पुस्तक की विषय-वस्तु एवं इसकी उपयोगिता के बारे में कुलपति महोदय को जानकारी दी। “लोक वित्त” अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों एवं विषय में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए उपयोगी पुस्तक है, जिसमें सार्वजनिक आय, सार्वजनिक व्यय, कर व्यवस्था, बजट,सार्वजनिक ऋण तथा राजकोषीय नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं सहज भाषा में प्रस्तुत किया गया है।
माननीय कुलपति महोदय ने पुस्तक के लेखन के लिए डॉ. रिंकी कुमारी को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी तथा उनके इस शैक्षणिक एवं साहित्यिक प्रयास की सराहना की।
डॉ. रिंकी कुमारी ने कहा कि पुस्तक लेखन उनके लिए केवल अकादमिक कार्य नहीं, बल्कि विद्यार्थियों तक विषय को सरल और उपयोगी रूप में पहुँचाने का एक प्रयास है। उन्होंने कुलपति महोदय के मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह अवसर डॉ. रिंकी कुमारी के लिए विशेष रूप से गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा।

Related Articles

Back to top button