श्री शिव गोपाल मिश्रा ने बिहार विधान परिषद् के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया

श्री शिव गोपाल मिश्रा ने बिहार विधान परिषद् के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया

 


जे टी न्यूज़, पटना : बिहार विधान परिषद् के नव नियुक्त सचिव श्री शिव गोपाल मिश्रा ने आज बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह से शिष्टाचार भेंट की जहाँ माननीय सभापति ने पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया। भेंट के उपरांत श्री मिश्रा ने बिहार विधान परिषद् के सचिव के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री मिश्रा इससे पहले पश्चिमी चंपारण ज़िले के ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश थे।

इस अवसर पर माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने श्री शिव गोपाल मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं प्रशासनिक दक्षता से परिषद् के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने में सहायता मिलेगी।

श्री मिश्रा ने भी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button