प्रतिनिधिमंडल ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

प्रतिनिधिमंडल ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

जे टी न्यूज़, पटना : बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ के अध्यक्ष श्री राजाराम सिंह के नेतृत्व में किसान सलाहकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय श्री नीतीश कुमार जी के आवास पर उनसे मुलाकात की एवं किसान सलाहकारों से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा।
माननीय श्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जानकारी दी की वर्ष 2010 से किसान सलाहकार पंचायत स्तर पर कृषि प्रसार एवं किसानों से जुड़े कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उनके 16 वर्षों के सेवाकाल एवं भविष्य को देखते हुए उन्हें जनसेवक/ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता के पद पर स्थायीकरण किया जाय।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से माननीय श्री नीतीश कुमार जी के समक्ष अपनी मांगो को रखा, जिनमें जनसेवक के रिक्त पदों पर नियमसंगत प्रक्रिया के तहत समायोजन का मार्ग प्रशस्त करना, समायोजन तक सम्मानजनक मानदेय एवं सेवा-सुविधाएं सुनिश्चित करना एवं कृषि विभाग के अतिरिक्त कार्यों को देखते हुए उचित सेवा-मान्यता एवं महिला किसान सलाहकारों को मातृत्व अवकाश सहित आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने सहित अन्य मांगों की बात रखी।
प्रतिनिधिमंडल ने मा0 श्री नीतीश कुमार जी से अपने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक पहल का आग्रह किया। वहीं श्री नीतीश कुमार ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनकी मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह करने की बात कही।


इस दौरान मा0 मंत्री श्री अशोक चैधरी, मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद् में पार्टी के मा0 उप-नेता श्री ललन कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button