दरभंगा स्नातक सीट पर राजद की चुनावी रणनीति तेज, समस्तीपुर में जुटे नेता और स्नातक मतदाता

दरभंगा स्नातक सीट पर राजद की चुनावी रणनीति तेज, समस्तीपुर में जुटे नेता और स्नातक मतदाता

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। राजद की बैठक सह मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया गया। बैठक में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल झा के समर्थन में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई तथा जिले के प्रखंडों और पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने की। इस अवसर पर उजियारपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, मोरवा विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा राजद प्रत्याशी अनिल झा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

आलोक मेहता बने चुनाव प्रभारी

बैठक में सर्वसम्मति से उजियारपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को चुनाव प्रभारी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले क्षेत्रों में स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और संगठन को प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

आलोक कुमार मेहता, रणविजय साहू और अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कार्यकर्ताओं से स्नातक मतदाताओं के बीच व्यापक संपर्क अभियान चलाने की अपील की। नेताओं ने कहा कि उनके अनुसार यह चुनाव सामाजिक न्याय, छात्र हित और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती देने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क करने को कहा।

‘बेरोजगार स्नातकों और युवाओं की आवाज उठाऊंगा’

राजद प्रत्याशी अनिल झा ने कार्यकर्ताओं और स्नातक मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि समस्तीपुर के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जो सम्मान और समर्थन दिया है, उसके लिए वे आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि यदि स्नातक मतदाताओं ने उन्हें विधान परिषद भेजने का अवसर दिया तो स्नातक बेरोजगारों, छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने रोजगार, शिक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही

बैठक में पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी, नगर प्रमुख जवाहर लाल राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सहनी, प्रधान महासचिव विपिन सहनी, वरीय नेता रामनारायण मंडल, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, प्रांतीय नेता सदानंद झा, प्रांतीय सचिव लालबहादुर पंडित, जिला महासचिव मो. परवेज आलम, पूर्व जिला पार्षद शम्भु भूषण यादव, आपदा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शत्रुधन यादव, जयशंकर राय, ममता कुशवाहा, समाजसेवी चंदन ठाकुर सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button