संविधान देश की अखंडता और एकता का आधार : डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह
शिव देनी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘भारतीय संविधान : एक परिचर्चा’ आयोजित
संविधान देश की अखंडता और एकता का आधार : डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह
शिव देनी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘भारतीय संविधान : एक परिचर्चा’ आयोजित

जे टी न्यूज,
चकिया। शिव देनी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में गुरुवार को ‘भारतीय संविधान : एक परिचर्चा’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य सह सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. (प्रोफेसर) वीरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संविधान किसी भी देश का हृदय और आत्मा होता है। इसके माध्यम से देश की अखंडता और एकता कायम रहती है। संविधान के बिना एक कुशल और व्यवस्थित राष्ट्र की कल्पना करना निरर्थक है। उन्होंने संविधान के महत्व को समझने और उसके मूल्यों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में इतिहास विभाग के डॉ. धनंजय सिंह सहित डॉ. दिगंबर झा, डॉ. सुमन राय, डॉ. अभियेंद्र प्रसाद, डॉ. रीता कुमारी, डॉ. पी.एन. शर्मा, डॉ. श्रवण कुमार मोदी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. राहुल रंजन, डॉ. रमन कुमार रवि और डॉ. अरशद खान उपस्थित रहे।
इसके अलावा श्री संजीव कुमार, श्री कमलेश प्रसाद यादव, अजीत कुमार, उपेंद्र कुमार, खुशबू कुमारी, रिंकू कुमारी, तबस्सुम खातून, गोली कुमारी, खुशी कुमारी, रंजीत कुमार, मदन ठाकुर एवं विनदेश्वर पासवान सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे।

