● भारी बारिश से गंडक नदी में उफान,  बैरिया के कई पंचायत पानी में डुबा ।

जेटी न्यूज
बैरिया (प०चम्पारण):- नेपाल और बिहार में लगातार 24 घंटे के भारी बारिश से उफनती गंडक नदी से प्रखंड क्षेत्र के सूर्यपुर, लौकरिया के मुशहरी, पोखरिया और डुमरिया के कई वार्ड पानी में डुब चुका है। जिससे काफी क्षति हुआ है। बाढ़ का पानी ज्यादा होने के कारण लोग चम्पारण तटबंध पर अपना झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने के लिए मजबूर हैं। वही दियारावती क्षेत्रों में जान माल का खतरा बढ़ गया है। दियारावर्ती क्षेत्रों में तैयार फसल पानी में डूब गया है। मवेशियों को पानी से बाहर निकालने का कोई साधन नहीं है।

जिसके कारण ग्रामीण हैरान-परेशान है। वही बांध के आसपास के घरों में कमर भर तो कहीं पूरा घर ही पानी मैं डूब चुका है। जिससे आम लोगों को रहने के लिए चम्पारण तटबंध शरण लेना पड़ा  है। किसानों नें कहा कि पिछले बाढ़ से ही सभी फसल बर्बाद हो चुका था और  जो भी बचा था वह इस बाढ़ ने बर्बाद कर दिया। वही अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पानी अभी रूका हुआ है। बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। पीड़ित परिवारों को भोजन तथा तिरपाल का व्यवस्था कराया जाएगा।।

Related Articles

Back to top button