जानलेवा हमला के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट।

जेटी न्यूज :- गोविन्द कुमार

नावकोठी (बेगूसराय)
थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव से जानलेवा हमला तथा कई मामलों के आरोपी उदय महतों पिता:- रामचरित्र महतों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि उसके द्वारा देवपुरा के ही रघुनंदन सहनी के पुत्र अभिषेक कुमार पर जानलेवा हमला , मारपीट तथा छिनतई करने का मामला भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर बेगूसराय कोर्ट भेजा गया है। इस गिरफ्तारी में अवर निरीक्षक त्रिभुबन ठाकुर व ससस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Related Articles

Back to top button