कोटवा किशोरी से चोरी के नाम पर प्रताड़ना मामले में किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर हुई जांच

जेटी न्यूज़

कोटवा,(पूर्वी चम्पारण ):थानाक्षेत्र के गढ़वा खजुरिया गांव में शुक्रवार की रात मोबाइल चोरी के आरोप में एक किशोरी को पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई करने और उसके बाल काटे जाने के मामले और पूरे मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर मंगलवार को प्रधान प्रोवेशन पदाधिकारी,मोतिहारी कारा एवं सुधार शम्भू मंडल ने दोनों पक्षों और पुलिस सहित आसपास लोगों से अलग अलग बात की और घटना की जानकारी ली।सबसे पहले प्रधान प्रोवेशन पदाधिकारी गढ़वा स्थित पीड़ित किशोरी,उसकी मां और अन्य परिजनों से मामले के बारे में जानकारी ली।फिर घटना स्थल खजुरिया पहुच कर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में अलग अलग बातचीत की।बाद में प्रधान प्रोवेशन पदाधिकारी शम्भू मंडल ने बताया कि उन्हें न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश के निर्देश पर सामाजिक अन्वेषण किया गया है।

Related Articles

Back to top button