राष्ट्रपति ने राम नवमी की शुभकामनाएं दी

राम नवमी पर राष्ट्रपति ने कही सामाजिक दूरी की बात तो PM मोदी बोले 'जय श्री  राम' - ram navmi 2020 pm narendra modi president ramnath kovind coronavirus  pragnt

भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने राम नवमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा :-

“राम नवमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

रामनवमी का उल्लासमय पर्व, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। न्याय और मानवीय गरिमा के लिए सतत प्रयास करते रहने के हमारे संकल्प को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों से संबल मिलता है।भगवान श्री राम ने हमें धर्म के अनुसार जीना सीखाया। उनके संपूर्ण जीवन और सदाचार, सत्यनिष्ठा और संयम की उनकी शिक्षाएं हमें प्रेरणा देती रहती हैं।

आइए, इस अवसर पर हम सभी अपने जीवन में भगवान राम के आदर्शों का अनुसरण करते रहने का संकल्प लें और एक गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए एकजुट प्रयास करें।”

(साभारः पीआईबी)

संपादिकृतः ठाकुर वरूण कुमार  

Related Articles

Back to top button