वरिष्ठ आईआईएस अधिकारी मणिकांत ठाकुर का निधन

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2021-04-25at2.01.48PMUO0O.jpeg
 वरिष्ठ आईआईएस अधिकारी मणिकांत ठाकुर

वरिष्ठ आईआईएस अधिकारी मणिकांत ठाकुर का आज सुबह कोविड-19 संक्रमण के चलते निधन हो गया। वे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे।

श्री ठाकुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में मीडिया प्रमुख के रूप में सेवारत थे। भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) में 30 वर्षों के अपने शानदार करियर में उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न विभागों में काम किया। इनमें लोक संपर्क और संचार ब्यूरो, आकाशवाणी (एआईआर) का समाचार सेवा प्रभाग और डीडी न्यूज शामिल हैं। उन्होंने आकाशवाणी समाचार और डीडी न्यूज में हेड ऑफ रिपोर्टिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, आकाशवाणी समाचार और दूरदर्शन समाचार के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

वहीं आईआईएस समुदाय ने वरिष्ठ आईआईएस अधिकारी श्री नरेंद्र कौशल को भी याद किया। वे उत्तराखंड में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर सेवारत थे। बीती 18 अप्रैल को श्री नरेंद्र कौशल एम्स ऋषिकेश में कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई हार गए थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2021-04-25at2.15.56PMWXD5.jpeg
वरिष्ठ आईआईएस अधिकारी श्री नरेंद्र कौशल

 दोनों अधिकारियों को उनकी पेशेवर क्षमता और लोक सेवा को लेकर उनके समर्पण को लिए याद किया जाएगा।

(साभारः पीआईबी)

संपादिकृतः ठाकुर वरूण कुमार  

Related Articles

Back to top button