रहिका प्रखंड काँग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष भवनाथ झा के निधन से काँग्रेस पार्टी की भारी नुकसान -शितलाम्बर

जेटी न्यूज मधुबनी।

प्रो शीतलाम्बर झा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का मरने का लगातार जानकारी मिल रही है जो वेहद चिंतनीय एवम मर्माहत करने बाली है।कल दिनांक 24 मई को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी रहिका के बरिष्ट उपाध्यक्ष ,मिथिला मैथिली सेनानी ,रहिका कोठाटोल निवासी भवनाथ झा कोरोना से जंग हार गए संध्या साढ़े पांच बजे लगभग स्थानीय निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस लिया।जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा सम्वेदना व्यक्त करते हुए कहा भावनाथ झा एक सच्चे कर्मठ ,निष्ठावान कांग्रेस के कार्यकर्ता थे,मृदुभाषी स्वभाव के भवनाथ झा जीवनपर्यंत कभी भी कांग्रेस के नीतियों से समझौता नही किया वे सदैव कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे,जिला कांग्रेस कमिटी कार्यसमिति के सदस्य एवम प्रखण्ड कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर रहकर पार्टी कीनिष्ठा से सेवा किए और पूरे जिला में उन्हें कांग्रेस के बरिष्ट नेता से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक जानते थे।भवनाथ झा मिथिला ,मैथिली प्रेमी थे,मातृभाषा मैथिली के सम्मान के आंदोलन में हमेशा भाग लेते थे वे कर्तब्यनिष्ट थे।वहीं जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के जिला सचिव, बेनीपट्टी प्रखण्ड के परिजुआरि निवासी,पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार झा भी पिछले दिन कोरोना से जंग हार गए थे वे पार्टी के बफादर कार्यकर्ता थे ,इन दोनों बरिष्ट कांग्रेस के नेताओं के निधन से सम्पूर्ण कांग्रेस परिवार शोकाकुल है।

उनके निधन पे संवेदना व्यक्त करने बालों में प्रमुखरूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा,पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ शकील अहमद,विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, पूर्व मंत्री कृपनाथ पाठक,पूर्व विधायक भावना झा,पूर्व जिप अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र,बरिष्ट नेता किशोर कुमार झा,ज्योति रमन झा,मनोज मिश्रा,ऋषिदेव सिंह,बिजय कुमार राउत,सुल्तान अहमद समशी, बैद्यनाथ झा,मीनू पाठक,संजय कुमार मिश्र,प्रो इश्तियाक अहमद,जय कुमार झा,मो आकिल अंजुम,बिजय कुमार झा भोला,मो साबिर अहमद,अनिल कुमार झा,कौशल किशोर चौधरी, सुरेश चंद्र झा,मुकेश कुमार झा,पप्पू,संतोष पासवान,गंगाधर पासवान,बिमल कुमार यादव,प्रो योगेंद्र मिश्र,प्रफुल्ल चन्द्र झा,गणेश झा,कालिश चन्द्र झा कन्हैया,ज्योति झा,आदि है।

Related Articles

Back to top button