कोरोनावायरस का टीका लगवाने के लिए अधिकारी कर रहे हैं लोगो को जागरूक।

जेटी न्यूज, मोतिहारी

कई जगह कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में डर है। ऐसे में अधिकारियों की ओर से ग्राम पंचायतों में लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। तुमकड़िया, बैजुआ, सिसवा सरेया पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं प्रखंड विकाश पदाधिकारी कृष्णा राम ने लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक किया। प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने बताया कि गांव-देहात क्षेत्रों में कोरोना से मातम फैला है। प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन कई ग्राम पंचायतों में काफी लोग कोरोना टीका लगवाने से परहेज कर रहे है। इसी के चलते अधिकारी लोगों को घर-घर जाकर जागरूक कर रहे है। कुछ लोग जानबूझ कर टीका नहीं लगवा रहे हैं। उन्हें वैक्सीनेशन लगाने के प्रति जागरूक किया। बताया कि सभी पंचायतों में वैक्सीनेशन कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button