स्व० रामविलास पासवान का 75 वां जयंती समारोह मनाया गया।

अमरदीप नारायण।

समस्तीपुर :- जिलें के कल्याणपुर प्रखंड के मोहनपुर हाट के प्रांगण में स्वर्गीय राम विलास पासवान का 75 वां जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसके अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभु कुशवाहा व संचालन डॉक्टर पांडव चौधरी ने किया,वही आगामी सात जूलाई को चिराग पासवान का आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठक किया गया।

प्रखंड अध्यक्ष प्रभु कुशवाहा ने बताया कि 7 जुलाई को कल्याणपुर से हजारों हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सर्किट हाउस पहुंचकर आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाएंगे। मौके पर मौजूद जिला मीडिया प्रभारी राजेश झा, युवा जिला उपाध्यक्ष विमलेश पासवान, जिला युवा उपाध्यक्ष डॉ पांडव चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष प्रभु कुशवाहा, प्रखंड उपाअध्यक्ष राजेश पासवान, उपेंद्र साहनी,सुरेश प्रसाद सिंह,बिहारी पासवान, मंजे पासवान, ओम प्रकाश, विद्यानंद कुशवाहा, ननकी पासवान, शिवम कुमार यादव,आदि लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button