मोतिहारी में हरि सिंह सेवा संस्थान ने छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण

मोतिहारी में हरि सिंह सेवा संस्थान ने छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण

जेटी न्युज , मोतिहारी

महापर्व छठ से पौराणिकता पवित्रता और परंपराओं के प्रति लोगों का अलग तरह का जुड़ाव होता है। उक्त बातें हरि सिंह सेवा संस्थान के सचिव एवं पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी रिंकू रानी ने शनिवार को राधिका कुंज छोटा बरियारपुर में कही। छठ पूजा के लिए छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण करते हुए उन्होंने छठी मैया से सभी नगर वासियों के सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हरि सिंह ने कहा की महंगाई के कारण कुछ परिवार के लोग लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को उत्साह पूर्वक नहीं मना पाते हैं। वैसे लगभग 500 चिंहित परिवारों को पिछले 7 वर्षों से पूजन सामग्री शुपलि, गेंहू, नारियल,चीनी आदि के साथ कपड़ा वितरण किया जाता है। जिससे एक अलग तरह की आत्म सन्तुष्टि मिलती है और छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।कार्यक्रम की शुरुआत वेद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू किया गया।

इस अवसर पर उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश, मनीष सराफ, रविन्द्र कुमार सिंह, अंकेश सिंह, आचार्य सुशील पांडेय, मदन सिंह, हिमांशु, प्रियांशु, कुमार ओंकार, कृष्ण कांत राज, दशरथ झा, विनय कुमार, बैजनाथ पाण्डेय, विजय सिंह, श्याम किशोर सिन्हा, सत्येंद्र कुमार तिवारी, विनोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामदेव यादव, प्रमोद सिंह, अभय श्रीवास्तव, भोला चौधरी, मुस्तफा अंसारी,ध्रुव साह, मुन्ना अंसारी मुस्तकीन मियां, अशोक सिंह, रामसुंदर प्रसाद, पप्पू श्रीवास्तव,चुन्नू श्रीवास्तव, राजेश कुशवाहा, सुनील साह, रामेश्वर ठाकुर ,राम कुमार पांडे, संजय गुप्ता, सुरेश सिंह, चंद्रिका साह, मिश्री भगत, नवल, आलम अंसारी, भरथ राम, प्रवीण कुमार,नसीम,डिम्पल जी, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button