*अखिल भारतीय स्तर पे प्रथम स्थान पाना पटना सिटी के लिए गौरव- सुशील मोदी*

*अखिल भारतीय स्तर पे प्रथम स्थान पाना पटना सिटी के लिए गौरव- सुशील मोदी*

जेटी न्यूज।

पटना सिटी::- स्थानीय सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गुरहट्‌टा में अखिल भारतीय ऑनलाईन स्वामी विवेकानंद क्वीज़ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी बिहार के पूर्व उप मुख्य मंत्री सुशील मोदी थे जिन्होंने सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के छात्र मोहित कुमार को प्रथम पुरस्कार व 51,000 की राशी प्रदान की। सांसद मोदी ने कहा आज की युवा पीढ़ी को विवेकानंद के प्रेरणा लेने की जरूरत है। मुख्य अतिथियों का स्वागत स्कूल के निर्देशक विवेक माथुर व विक्रान्त माथुर ने किया।

इस प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र मोहित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पटना, बिहार को गौरवान्वित किया। दूसरा स्थान कर्नाटक व तीसरे स्थान पर यू.पी के छात्र का रहा।
इस मौके पर स्कूल में प्राचार्या श्रीमती निधी एन्डले, शहर के शीशु विशेषज्ञ डॉ एस. ए. कृष्णा, पद्मश्री बिमल जैन, वार्ड पार्षद बलराम चौधरी, मनोज हिसारिया सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।

सभी ने बच्चे की योग्यता, क्षमता व परिश्रम की सरहाना करी। मंच संचालन एवं धन्यवाद व्यापन उप प्रधानाचार्य श्रीमती ऋचा माथुर ने किया।

Related Articles

Back to top button