मुजफ्फरपुर में सनकी बेटे ने मां-बाप को बेरहमी से मार डाला : पहले गैस सिलेंडर से कूच डाला, फिर धारदार हथियार से गला रेता

मुजफ्फरपुर में सनकी बेटे ने मां-बाप को बेरहमी से मार डाला : पहले गैस सिलेंडर से कूच डाला, फिर धारदार हथियार से गला रेता

 


जे टी न्यूज़
मुजफ्फरपुर: जिले से पारू थाना क्षेत्र के खुटाहीं में एक सनकी बेटे ने अपने माँ-बाप की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले गैस सिलेंडर से दोनों को कूच-कूचकर मारा। फिर अधमरे हालत में धारदार हथियार (दाब) से गला रेत डाला। बीचबचाव करने गयी उसने अपनी भाभी को भी टारगेट किया। उसकी भी हत्या करने का प्रयास किया। लेकिन, वह बचकर भाग निकली। मृतक की पहचान शंभू सहनी (70) व उसकी पत्नी शारदा देवी (65) सके रूप में हुई है। आरोपी के चुंगल से बचकर भागी उसकी भाभी ने शशोर मचाते हुए आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आरोपी बचकर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन, लोगों ने घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया।

ह घर मे ही कैद हो गया। आरोपी अजय सहनी घर के अंदर से लोगों को धमकी दे रहा था। अजय तीन भाइयों में मंझला है। उसके बड़े भाई संजय सहनी और छोटे भाई विजय सहनी की शादी हो गई है। अजय अविवाहित है। घटना की सूचना पर पारू, देवरिया समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलकर पुलिस अंदर गयी और अजय को हिरासत में ले लिए। इस दौरान भीड़ काफी उग्र हो गयी। अजय को पुलिस हिरासत से छिनने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस बल अधिक होने के कारण लोगों की नहीं चली। घटना को लेकर गांव में काफी तनाव है। लोग आरोपी को ऑन स्पॉट सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने समझाकर सभी को शांत करा दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है।

मानसिक रूप से है बीमार : स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि अजय मानसिक रूप से बीमार है। उसका रांची के एक अस्पताल में इलाज भी हुआ था। हाल में वह इलाज करवाकर लौटा है। इसके बाद से हमेशा घरवालों से लड़ाई झगड़ा करता रहता था। सभी को हत्या करने की धमकी भी देता था। उसका कहना था कि संपत्ति बेचकर उसे उसके हिस्से का रुपये दे दिया जाए। माता-पिता इसके लिए तैयार नही थे। वे लोग जान रहे थे कि पैसा लेकर वह बर्बाद कर देगा। उन्होंने संपत्ति बेचने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर वह काफी आक्रोशित था।

घर मे पहले जमकर पीटा : आरोपी की भाभी ने बताया कि आज सुबह भी उसने रुपए मांगे थे। लेकिन, माता-पिता ने देने से मना कर दिया। इसके बाद वह काफी उग्र हो गया। दोनों को बेरहमी से पीटने लगे। हाथ मे जो सामान मिल रहा था। उसी से मारने लगता। इसी दौरान उसकी नजर गैस सिलेंडर पर पड़ी। उसने सिलेंडर उठाया और माता-पिता को उससे कुचने लगा। जिससे दोनों अधमरे होकर जमीन पर गिर गए। इतने से भी उसका मन नही भरा तो धारदार हथियार उठा लिया और आराम से बैठकर दोनों का गला रेत दिया। SDPO राजेश शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button