शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाने के लिए जिला प्रशासनत सभी यरीको से तैयार*

शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाने के लिए जिला प्रशासनत सभी यरीको से तैयार*

ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर साथ ही साथ साइबर सेनानी व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से भी रखी जायेगी नजर : जिलाधिकारी*

जे टी न्यूज़

गया :शनिवार को गया जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम एव गया जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पदाधिकारी के गोपनीय कार्यालय प्रकोष्ठ में ईद के मौके पर विधि व्यवस्था को पूर्ण रुफ से गया जिले मे विधि व्यवस्था हेतु संयुक्त बैठक की गई है। इस बैठक मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष ,गया जिला स्तरीय पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिए गया है।

 


*जिलाधिकारी,वरिय पुलिस अधिक्ष्क ने पर्व के दौरान खलल पैदा करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही की जाएगी।इसके साथ ही
*जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन रखेगी सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी।जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को पर्व की दी शुभकामनाएं भी दी है
जिला पदाधिकारी ने गया के लोगों से अपील किया है कि अफवाहों पर किसी प्रकार का ध्यान ना दें।
ईद के मौके पर गया शहरी क्षेत्र के लोगों को प्रातः काल पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी।
बिजली विभाग के अभियंता को सख्त हिदायत दिया कि ईद के मौके पर बिजली की पर्याप्त व्यवस्था रखें और इसके साथ ही नगर आयुक्त गया नगर निगम को निर्देश दिया कि नमाज अदा होने वाले स्थलों के समीप पानी टैंकर की व्यवस्था रखें और इसके साथ ही विभिन्न स्थलों को अच्छी तरीके से साफ सफाई की व्यवस्था रखेगे। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में शांति समिति के सदस्यों के साथ आवश्यक रूप से बैठक कर ले।
आज शनिवार को इस बैठक मे संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए है जिसमै संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे तथा वीडियो ग्राफर की प्रतिनियुक्ति कराते हुए अपने अपने क्षेत्र में चौकीदारों के माध्यम से लगातार आसूचनाओं का संग्रह करें। जिस तरह से रामनवमी एवं होली पर्व को जिले में अमन एवं चयन तथा शांति व्यवस्था कायम कराया है उसी अनुरूप ईद के मौके पर भी व्यवस्था रखें। गया जिले मे संवेदनशील स्थानों फ्लैग मार्च अनिवार्य रूप से कर ले। ईद के दिन सुबह के समय से ही मोटरसाइकिल वाहनों से लगातार पुलिस गश्ती कराई जाएगी, जिससे विधि व्यवस्था पूरी तरह संधारित रहे।

 


गया मे नमाज अदा करने की समय सारिणी इस प्रकार है:-*
गांधी मैदान- 8 बजे
ईदगाह- 10. 30 बजे
जामा मस्जिद- 9 बजे
खानकाह मोनामिया- 9.30 बजे
पीरमंसूर मस्जिद- 7. 45 बजे
मुन्नी मस्जिद- 7. 30
नैली खटकाचक- 7.30 बजे
घुघरीटांड मस्जिद- 7.30 बजे
वैतरणी मस्जिद- 8 बजे
शाहमीरतकया मस्जिद- 8 बजे
जुम्मा मस्जिद गेवाल बिगहा-
7.45 बजे
नगमतिया कॉलोनी मस्जिद- 8 बजे
बनिया पोखर मैदान- 6.45 बजे
जमीला मस्जिद अलीगंज- 7 बजे
पुरानी करीमगंज मस्जिद- 7.45 बजे
छोटी मस्जिद घसियार टोला- 7 बजे
गली वाली मस्जिद वज़ीर अली रोड- 6. 45 बजे
मुरारपुर मस्जिद- 7. 30 बजे
टोपी वाली मस्जिद- 9 बजे
मदीना मस्जिद इकबाल नगर- 7. 30 बजे
पचरहट्टा मस्जिद रमना रोड- 7. 30 बजे
दुर्गाबाड़ी मस्जिद- 7 बजे
पनहर मस्जिद- 9. 30 बजे
इस बैठक के पूर्व शांति समिति के सभी सदस्यों के साथ ईद पर्व को आपसी भाईचारा एवं शांति माहौल में संपन्न कराने हेतु विचार विमर्श किया गया है।

Related Articles

Back to top button