गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भारत सरकार की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं जलजमाव से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भारत सरकार की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं जलजमाव से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न

 


जे टी न्यूज़

समस्तीपुर : आज गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भारत सरकार की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं जलजमाव से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित VC कक्ष में आहूत की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल एवं जल निस्सरण, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग एवं मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग को बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं जल जमाव से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।

 


बैठक के मुख्य बिंदु रहे पुराने नालों की उड़ाही सह मरम्मतीकरण, बाढ पूर्व सभी नालियों की सफाई, कच्चे नाले का निर्माण, जल निकासी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रबंधन इत्यादि। बैठक में डॉ तरुण कुमार, विधान पार्षद समस्तीपुर, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता RCD/ RWD/जलनिस्सरण बाढ़ प्रमंडल, रोसरा, समस्तीपुर, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button