एनएच 104 पर मुनहरा- श्रीरामपुर के बीच दो बाइक की टक्कर में तीन बाइक सवार मरे तीन जख्मी।

एनएच 104 पर मुनहरा- श्रीरामपुर के बीच दो बाइक की टक्कर में तीन बाइक सवार मरे तीन जख्मी।


प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी। मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर- मुनहरा के बीच एनएच 104 पर शनिवार की देर रात दो बाइक के आमने सामने टक्कर में तीन बाइक सवार घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। जबकि अन्य तीन गम्भीर रुप से जख्मी हो गये।
घटना की सूचना ग्रामीण पुलिस द्वारा मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मधुबनी भेज दिया। वहीं जख्मी सीतेश कुमार यादव को प्राथमिक इलाज के लिए लदनियां सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिंताजनक हालत में उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। अन्य दो का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।


थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के मुताबिक घटना शनिवार देर रात की है। मृतक बाइक सवार 17 वर्षीय अमर कुमार यादव एवं 17 वर्षीय मनीष कुमार साफी ललमनियां पुलिस ओपी क्षेत्र के मालिन बेलहा गांव का रहने वाला है। जबकि मृतक मो. शहजाद इसी थाना क्षेत्र के खाजेडीह गांव का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि मो.शहजाद बाइक से मो. मुबारक एवं मो. इम्तियाज के साथ ललमनियां से हेल्लो मिथिला प्रोग्राम देखकर अपने गांव लौट रहा था। वहीं अमर कुमार यादव बाइक से सितेश कुमार यादव एवं मनीष कुमार साफी के साथ पिपराही गांव की ओर से लौट रहा था। एनएच 104 पर दोनों अपने अपने बाइक से तेज रफ्तार से जा रहा रहा था। मूनहरा श्रीरामपुर के बीच आमने सामने के टक्कर में 6 में से तीन बाइक सवार घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य तीन घायल हो गए। जख्मी सितेश कुमार यादव को लदनियां सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिंता जनक हालत में चिकित्सक डीएमसीएच रेफर कर दिया।
इस बाबत ग्रामीण पुलिस कृष्ण कुमार यादव के बयान पर केस दर्जकर किया गया।

Related Articles

Back to top button