विभूतिपुर में तरंग मेधा उत्सव का समारोह पूर्वक किया गया उद्घाटन

जी टी न्यूज़:सौरभ चौधरी

विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के जे.पी. एन. एस हाई विद्यालय नरहन के मैदान में तरंग मेधा उत्सव 2022 का बुधवार को समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बीडीओ चंद्रमोहन पासवान ने की।संचालन शिक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने किया । वहीं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक सह साहित्यकार राजा राम महतो ने किया। समारोह का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक अजय कुमार ने कहा कि खेल के विकास से बच्चों का शारीरिक,मानसिक विकास के साथ चारित्रिक और नैतिक विकास भी होता है।हमारे देश में सदियों से शैक्षणिक विकास के साथ साथ बच्चों की शारीरिक क्षमता के विकास पर जोर दिया जाता रहा है।खेल गतिविधियों के आयोजन पर विशेष बल देने की आवश्यकता है। वहीं प्रखंड प्रमुख रुपांजलि कुमारी ने कहा कि बच्चे राष्ट्रनर्माण की मजबूत आधारशिला होते हैं इसलिए उनके सर्वांगीण विकास से हीं हमारा सर्वांगीण विकास संभव है।उन्हें क्रीड़ा में उच्च मनोयोग से भाग लेने की आवश्यकता है।इन उत्साही बच्चों में असंभव को भी संभव कर दिखाने की क्षमता है।कार्यक्रम को बीईओ कृष्णदेव महतो,लेखापाल पंकज कुमार,संजीव कुमार,राजेश,दीपक कुमार,चंदन कुमार सिंह,प्रमोद कुमार प्रसाद,राज कुमार चौधरी,विपीन कुमार रजक,सुरेश प्रसाद सिंह,सीता राम सिन्हा,संतोष कुमारी,भावना कुमारी,राम सुरेश प्रसाद सिंह,नीरज कुमार सिंह समेत दर्जनों गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button