नेहरू युवा क्लब युवाओं को कौशल विकास का बड़ा मंच देता है : सुमन महासेठ

नेहरू युवा क्लब युवाओं को कौशल विकास का बड़ा मंच देता है : सुमन महासेठ

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी।लदनियां प्रखंड स्तर पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केंद्र मधुबनी के तत्वावधान में गुरुवार को खाजेडीह हाई स्कूल के मैदान में किया गया। वुशू मार्शल आर्ट युवा क्लब लदनियां की देखरेख में संचालित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्लबों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व नेहरू युवा क्लब मधुबनी के बैनर तले लदनियां प्रखंड के एनवाईभी रवींद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व भाजपा एमएलसी सुमन कुमार महासेठ, मुखिया आनंद कुमार, वुशू जिला सचिव सन्नी कुमार, अशोक कुशवाहा, उमेश कुमार मंडल, श्रीप्रसाद व चांद कामत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस प्रतियोगिता में दौड़, हाई जंप, लौंग जंप, बैटमिटन, कब्बड्डी, फुटबॉल आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता सिधपकला एवं परसाही गांव के बीच खेला गया। जिसमें सिधपकला की टीम विजयी रही। बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता सिधपकला एवं खाजेडीह टीम के बीच खेला गया, गिदवास व बीसहरिया के बीच खेला गया। जिसमें फाईनल मैच पर सिधपकला का कब्जा रहा। प्रतियोगिता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुमन कुमार महासेठ ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र प्रखंड स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास संभव हो पाता है। स्वयंसेवक रवींद्र शर्मा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र का उद्देश्य है शिक्षा के साथ खेलकूद को विकसित करना। मुखिया आनंद कुमार ने कहा को किसी भी खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए। नेहरू युवा केंद्र 15 से 29 वर्ष के युवा व युवतियों को प्रतिभा निखारने का एक अलग मंच प्रखंड स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक देता है।
मौके पर सुरेंद्र मंडल , शंकर साह, रामबहादुर सिंह, विपिन कुमार, अनिल पासवान, ललित कुमार, संतोष गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button