महिलाओं एवं बच्चियों को जागरूक करना हम सभी का दायित्व — सचिव

महिलाओं एवं बच्चियों को जागरूक करना हम सभी का दायित्व — सचिव
जे टी न्यूज


सासाराम (रोहतास) जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास के सभागार में सेंटर फॉर कैटलाए जिंग चेंज के द्वारा कार्यान्वित पहल प्लस परियोजना के अंतर्गत पंचायत के चुने हुए महिला जनप्रतिनिधियों का जिला स्तरीय एक दिवसीय लर्निंग कैंप का आयोजन किया गया। इस लर्निंग कैम्प में जिले के तिलौथू प्रखंड के कुल 40 महिला वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास श्री छेदी राम के द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में महिला जनप्रतिनिधियों को महिलाओं एवं ल़डकियों के हितों से जुड़े कानून के बारे मे जानकारी दिया।

उन्होंने प्रतिनिधियों को अपने अपने क्षेत्र में लोगों को इस कानून के बारे में जागरूक करने को कहा और साथ ही साथ जरूरत मंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार में मुफ्त कानूनी सहायता लेने के बारे मे भी बताने कहा। सेंटर फॉर कैटलीजिंग चेंज के वरिष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार आलोक ने पहल प्लस परियोजना के बारे मे बताया। अपने संबोधन में इन्होंने कहा कि इस परियोजना में महिला पंचायत प्रतिनिधियों को लैंगिक समानताओं, महिलाओं, ल़डकियों के स्वास्थ्य एवं पोषण आदि विषयों पर क्षमता वर्धन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्याम सुन्दर राय, परियोजना के कार्यकर्ता, आशा, मीना एवं ररुक्मिना देवी, डॉ0 के एन तिवारी सिविल सर्जन, बीपीआरओ अरुण कुमार भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button