राहुल गांधी के जन्मदिन पर मोहब्बत की दुकान लगाकर मिठाई बांटी गई

राहुल गांधी के जन्मदिन पर मोहब्बत की दुकान लगाकर मिठाई बांटी गई
जे टी न्यूज

मुंबई : कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष व विधायक वर्षा गायकवाड़ के आदेश पर उत्तर पूर्व मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी के मार्गदर्शन में घाटकोपर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक 126 कांग्रेस अध्यक्ष नासिर गौहर खान द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर संत गाडगे महाराज उद्यान के पास लगाकर केक काटकर खुशिया मनाई और हर्षोल्लास के साथ मिटाई बाटी गयी उक्त अवसर उत्तर पूर्व मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष समीर अख्तर, उत्तर पूर्व मुंबई जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्याध्यक्ष मोहम्मद मुकीम शेख, जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष केतन शाह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खलील खोत, सन्देश बल्लाल, जिला कांग्रेस के सचिव मोहम्मद इस्लाम शेख, मनोज राजभर, बाबा खान, इरफान अंसारी सहित अनेक कॉग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे

Related Articles

Back to top button