प्रखंड पुस्तकालय परिसर में भिखारी ठाकुर का 136 में जयंती मनाया

प्रखंड पुस्तकालय परिसर में भिखारी ठाकुर का 136 में जयंती मनाया

भिखारी ठाकुर सच्चे अर्थों में सामाजिक क्रांति के पुरोधा थे

 

जे टी न्यूज, खगड़िया : फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के बैनर तले भिखारी ठाकुर का 136 वीं जयंती श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली के परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर इनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन एवं याद किया गया।

इस अवसर पर अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भिखारी ठाकुर सच्चे अर्थों में भोजपुरी के महान गायक, कवि, लेखक, निर्देशक, लोक कलाकार, रंगकर्मी, नाटककार, गीतकार, संगीतकार, लोक भजन कीर्तन, संगीत के साधक, सामाजिक क्रांति के पुरोधा, सामाजिक चिंतक थे, जिन्होंने लोकगीत, संगीत, विदेशिया नाच नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त सामाजिक बुराई कुरीति, अंधविश्वास, कर्मकांड, पाखंडवाद, मनुवाद, रूढ़िवाद, विषमता, भेदभाव, छुआछूत के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएं। वे बहूयामी प्रतिभा के धनी थे। इनका जन्म सारण जिले के कुतुबपुर दीयरा क्षेत्र में हुआ था।

कार्यक्रम में देश बचाओ अभियान के संयुक्त सचिव लाल मुनी सदा, अभियान से जुड़े रामचंद्र यादव, नृपेन्द्र यादव, विपिन ठाकुर, शंकर ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, सुरेंद्र राम, आदि ने भिखारी ठाकुर के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से सीख लेकर रूढ़िवाद के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प दोहराये।

Related Articles

Back to top button