किसान मोर्चा के 21 सदस्यीय जिला कमिटी की घोषणा

किसान मोर्चा के 21 सदस्यीय जिला कमिटी की घोषणा

जे टी न्यूज़, मधुबनी(राजू प्रसाद): बुधवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा पार्टी कार्यालय में जिला कार्य समिति एवं पदाधिकारी की बैठक की गयी, बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणधीर खन्ना एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र नारायण ठाकुर के उपस्थिति एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव झा के संचालन में कार्यकारी बैठक किया गया बैठक में किसान मोर्चा के 21 सदस्यीय जिला कमिटी की घोषणा के साथ विधान सभा प्रभारियों की सूचि मनोनयन किया गया।

बैठक में पार्टी के जिला महामंत्री प्रमोद सिंह भाजपा नेता कुंदन प्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुए बताया की सभी लोग मोदी गारंटी रथ को अपने अपने पंचायत में घुमवाना तय करें। प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने बिहार सरकार के किसान विरोधी रवैये को हासिये पर लेते हुए बताया की किसानो को सही समय पर उर्वरक भी उपलब्ध नहीं होता है। जिला अध्यक्ष रणधीर खन्ना ने बताया की एक तरफ मोदी जी किसानों के आय को दुगुनी करने में किसान हितैसी योजनाए बना रहे हैं।दूसरी तरफ बिहार में जितने भी सहकारी समिति है वो हतोत्साहित है। केंद्र से मिले सुविधाओं को सही तरीके से बिहार की निकम्मी सरकार होने नहीं दे रही है।इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश कुशवाहा उपाध्यक्ष फेकू यादव रामचंद्र यादव विकाश चंद्र अमित ठाकुर नरेंद्र कुमार गणेश झा अमरेश चौधरी जिला मंत्री कारी पासवान कोषाध्यक्ष पप्पू सिंह प्रवक्ता आलोक कुशवाहा राजेश यादव रमाशंकर रामाशीष मंडल शत्रुघ्न चौधरी संतोष मेहता

मनोज कुमार झा कुलदीप मिश्रा के साथ दर्जनों किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए

Related Articles

Back to top button