दिव्य कला मेला दिव्यांग सशक्त में सहायक — मंत्री मशरूम उत्पाद दिव्यांग महिलाओं के लिए उपयुक्त — राज्यपाल

दिव्य कला मेला दिव्यांग सशक्त में सहायक — मंत्री

मशरूम उत्पाद दिव्यांग महिलाओं के लिए उपयुक्त — राज्यपाल

जे टी न्यूज, अगरतला (त्रिपुरा) स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क में 6 फरवरी से दिव्यांग सशक्त विभाग (सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा आयोजित दिव्य कला मेला के समापन समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री, प्रतिभा भौमिक ने कहा कि इस बर्ष का यह 14 मेला है। जिसमें देश भर से आए दिव्यांग अपने द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादो का बिक़ी कर अपना आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करती है। जो दिव्यांग महिलाओं के सशक्त में सहायक है। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री प़तिभा भौमिक ने कहा कि दिव्यांग अर्थात दिव्य अंग, जिसके माध्यम से वह अपने नया तकनीक विकसित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग का नामकरण दिव्यांग से कर बड़ा ही सराहनीय कदम उठाया है। एपीपी एग्रीगेट खूंटी झारखंड के बिक्री स्टाल को देख कर इसे सराहनीय कदम बताया। त्रिपुरा के राज्यपाल, इन्द़सेन रेड्डी नल्लू ने कहा कि मशरूम उत्पाद दिव्यांग महिलाओं के लिए उपयुक्त और सरल है। उन्होंने ने देशभर आए दिव्यांग जनों का स्वागत करते हुए उनका हौसला अफ़ज़ाई किया और आत्मनिर्भरता की ओर बढते रहने के लिए प़ेरित किया। इस अवसर पर विभाग के अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक, नवीन कुमार शाह ने कार्यक्रम के उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Back to top button