आठ साल की सृष्टि ने बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, हजारों पेड़ लगाए, चलाती हैं रक्तदान अभियान

गुल्लक गर्ल के नाम से विख्यात सृष्टि को राष्ट्रपति ने भी दिया आशीर्वाद - हेमलता म्हस्के

आठ साल की सृष्टि ने बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, हजारों पेड़ लगाए, चलाती हैं रक्तदान अभियान

गुल्लक गर्ल के नाम से विख्यात सृष्टि को राष्ट्रपति ने भी दिया आशीर्वाद – हेमलता म्हस्के

जे टी न्यूज, मुंबई: नोबेल पुरुस्कार विजेता रविन्द्र नाथ ठाकुर ने कहा है कि बच्चे किसी से कम नहीं होते। उनकी क्षमता तो इतनी होती है कि उनसे बच्चे क्या बड़े भी सिख सकते है। यह बात हरियाणा फरीदाबाद की एक आठ साल की बच्ची सृष्टि गुलाटी के साथ पुरी तरह चरितार्थ होती है। सृष्टि ने कम उम्र में हीअपने परिवार के सहयोग ऐसी पहचान बनाई है जो सुखद भी है और बहुत से बच्चों के लिए प्रेरणादायक भी है।
किसी की पहचान उसके नाम से नही, काम से बनती है। ऐसी ही एक पहचान से आपको मिलाने जा रहे हैं जिसका नाम लेते ही ना जाने कितने रिकॉर्ड याद करने पड़ते हैं। रिकॉर्ड गर्ल, तिरंगा गर्ल, गुल्लक गर्ल ना जाने और कितने नामो से पहचानी जाती है। सृष्टि गुलाटी पुत्री प्रिया प्रवीन गुलाटी ,जवाहर कॉलोनी फ़रीदाबाद हरियाणा निवासी एक प्रतिभाशाली और संस्कारी बेटी है। सृष्टि गुलाटी डी.सी.मॉडल.सीनियर.सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 9 फ़रीदाबाद हरियाणा में दूसरी कक्षा की छात्रा है। सृष्टि के पिता प्रवीण गुलाटी बताते हैं कि
राष्ट्रपति जी से मिलने का सौभाग्य हमको अपनी बेटी के द्वारा ही संभव हुआ है। हम अपनी बेटी सृष्टि और पूरे परिवार के साथ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी से 30 अगस्त 2023 को राखी के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में जाकर मिले। उनसे मिलना एक सपना सच होने जैसे लगा। राष्ट्रपति ने भी सृष्टि को उसके नेक काम के लिए आशीर्वाद और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सृष्टि की अनोखी उपलब्धि आसाधारण है। सृष्टि के नाम देश की सबसे कम उम्र की *आनरेरी कोजा डॉक्टरेट की मानद् उपाधि* से सम्मान प्राप्त का भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। यह सम्मान प्राप्त करने वाली सृष्टि भारत की सबसे कम उम्र की बालिका है। अपने विश्व रिकॉर्ड, सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक कार्यो के लिए प्रसिद्ध सृष्टि को *मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा आनरेरी कोजा एमबीआर आनरेरी डॉ की मानद् उपाधि* से सम्मानित किया गया है। सृष्टि अब डॉ सृष्टि गुलाटी के नाम से जानी जाएगी।

नन्ही सृष्टि गुलाटी के नाम विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में जैसे *नृत्य, चित्रकला, पेंटिंग, बेबी शो, फ़ैशन शो, बेबी ओलिम्पिक* के अतिरिक्त सांस्कृतिक, सामाजिक ओर आध्यात्मिक कार्यो में भाग लेकर सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा प्रमाण पत्र प्राप्त करने का विश्व रिकॉर्ड है। सृष्टि *के नाम 760 प्रमाण पत्र, 110 अवार्ड,100 ट्रॉफी ओर 30 मेडल* है। यह रिकॉर्ड *2019* में बना था और अभी तक कायम है। नन्ही *सृष्टि गुलाटी का सबसे कम 7 वर्ष की उम्र मे आनरेरी डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड क्रेडेंस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे भी दर्ज* है। सृष्टि गुलाटी का नाम *इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, क्रीडेंस बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, स्टेट बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, इंडिया प्राउड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड, फॉरेवर स्टार बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड* आदि सभी मे दर्ज है।


सृष्टि को सेवा कार्यो को करने की प्रेरणा अपनी माता प्रिया गुलाटी से मिली। सृष्टि के पिता खुद एक समाजसेवी है। उनको देखकर भी सृष्टि के मन मे सेवा की भावना प्रबल हुई। सृष्टि ने सामाजिक क्षेत्र में अद्धभुत कार्य किए हैं। सृष्टि ने अपने 5 वे जन्म दिवस के अवसर पर *1000 मास्क* वितरित कर प्रथम बार अपने पिता के सानिध्य में समाज सेवा का कार्य प्रारंभ किया।
सृष्टि गुलाटी द्वारा जरूरतमंद लोगो के लिए *1000 मास्क* , जरूरतमंद महिलाओ के लिए *1800 सैनिटरी पैड* , स्लम क्षेत्र के बच्चो शिक्षा की अलख जगाने के लिए *2000 लेखन सामग्री* , 2 महीने से 2 साल के छोटे बच्चों के लिए *2500 बेबी डाइपर* , बच्चो में बचत की भावना जागृत करने और मिट्टी से सामान के प्रयोग हेतू *200 मिट्टी की गुल्लक,* *मिट्टी से बने 250 पक्षियों के सकोरे* , स्लम क्षेत्र के छोटे-बड़े बच्चो को *200 जोड़े जुराबें* , अपने *विद्यालय में 1100 तुलसी जी के पौधे* , नन्हे नवजात बच्चों को *100 बेबी किट* आदि वितरित किए है। भरी गर्मी में लोगों को प्यास लगती है इसके ठंडे पानी के सहयोग हेतू *50 पानी के मटके* भी वितरित किए। कई बार सर्दी के मौसम मे गर्म *100 कम्बलो* और गर्म वस्त्रो का भी वितरण किया । अपने वीडियो संदेश के माध्यम से भी लोगो को *रक्तदान करने, गीला सूखा कचरा अलग करनें, साफ- सफाई ओर पर्यावरण के लिए भी लोगो को जागरूक करती* हैं। सृष्टि द्वारा पर्यावरण की सेवा में योगदान हेतू अभी तक *2000 पौधारोपण* भी किए गए हैं।
सृष्टि गुलाटी की अभी तक एक विशिष्ट उपलब्धि है करंट अफेयर्स में सृष्टि का नाम आना। सृष्टि फरीदाबाद हरियाणा की पहली ऐसी बेटी है जिसका नाम *लगातार 3 साल 2021, 2022, 2023* से हरियाणा की करंट अफेयर्स बुक में प्रकाशित हो रहा है। सृष्टि के नाम का प्रश्न भिवानी से प्रकाशित *एकलव्य क्लासेज की पुस्तक में प्रकाशित हुआ है* । यह पुस्तक पूरे हरियाणा में प्रकाशित की जाती है।

*सम्मान प्राप्त*
सृष्टि अभी तक हरियाणा के *श्री राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय* , हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर , पुलिस कमिश्नर * विकास अरोड़ा* , डिप्टी कमिश्नर *श्री यशपाल यादव* , *श्री जीतेंद्र यादव* , राज्य मंत्री *श्री अनूप धनक* , पलवल विधायक *श्री दीपक मंगला* , एसडीएम *कुमारी अपराजिता* के अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित की गई है

*ब्रांड एंबेसडर*
सृष्टि कई संस्थाओं की ब्रांड एंबेसडर है जिनमे मुख्य रूप से *कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट नोएडा उत्तर प्रदेश, हर घर तिरंगा फाउंडेशन सोनीपत हरियाणा, हिंदू वेलफेयर फाउंडेशन पानीपत हरियाणा, हम सेवक श्याम के फरीदाबाद हरियाणा, ज्ञान स्पर्शम लखनऊ उत्तर प्रदेश, नारी संस्था झाँसी उत्तर प्रदेश।* इन सभी संस्थाओं की सृष्टि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर है।

Related Articles

Back to top button