लदनियां में होली मिलन के जरिए हो रही राजनीति
लदनियां में होली मिलन के जरिए हो रही राजनीति
जेटीन्यूज/मधुबनी
लदनियां प्रखंड क्षेत्र के खाजेडीह बालिका उच्च विद्यालय के बगल स्थित निजी स्कूल के मैदान में समाज सेविका कल्पना सिंह ने होली मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को किया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाए। मिठाइयां खिलाई। कार्यक्रम में उनकी राजनीतिक मनसा स्पष्ट रूप से झलक रही थी। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम हर गरीब व जरूरतमंद लोगों के आवश्यकता के अनुसार उनके सुख-दुख में शामिल होकर जनसेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम बेटी बहन बनकर आपका, आपके परिवार व समाज की सेवा करना चाहते हैं।
उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम प्रसाद राउत, राज देव सिंह , प्रमोद यादव, रंजीत कुमार यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


