सदस्यता अभियान समय पर पूरा करें, संगठन चुनाव तय समय पर होगा – उमेश सिंह कुशवाहा

जदयू का कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

सदस्यता अभियान समय पर पूरा करें, संगठन चुनाव तय समय पर होगा – उमेश सिंह कुशवाहा

जदयू का कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

जे टी न्यूज, खगड़िया:
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सदर प्रखंड के बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आयोजित कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान भव्य, ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व रूप से सम्पन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलन कर जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने विधिवत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। कार्यक्रम की विधि-व्यवस्था की जहां कमान जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने संभाली, वहीं उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकूट पहनाकर स्वागत में और अधिक चार-चांद लगा दिया।
इस अवसर पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद आफाक अहमद, पूर्व सांसद अनिल हेगड़े, जदयू प्रदेश मुख्यालय प्रभारी वासुदेव सिंह, बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, अलौली विधायक रामचन्द्र सदा, जिला संगठन प्रभारी सह महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषिदेव सहित अन्य प्रदेश स्तरीय नेताओं का बबलू मंडल, राजकुमार फोगला एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र, बुके व माला पहनाकर भव्य स्वागत-सम्मान किया गया।
सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने स्वागत भाषण देते हुए अभिनंदन पत्र प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को समर्पित किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन महादलित आयोग के अध्यक्ष सह खगड़िया जिला जदयू संगठन प्रभारी मनोज ऋषिदेव ने किया। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष द्वारा हजारों कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा गत विधानसभा चुनाव में उनके कर्तव्यनिष्ठ योगदान के लिए आभार प्रकट किया गया।
कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत : प्रदेश अध्यक्ष
अपने उद्घाटन भाषण में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हालिया विधानसभा चुनाव में जदयू के कर्मठ, निष्ठावान और जुझारू कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिस अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक चेतना का परिचय दिया, वह केवल चुनावी सफलता नहीं बल्कि जनविश्वास की जीत थी। इसके लिए पार्टी आप सभी कार्यकर्ताओं की ऋणी है।
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान 2025–2028 केवल एक करोड़ सदस्यों का लक्ष्य नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासशील, समतामूलक और न्यायपूर्ण राजनीति को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान है। जिस तरह खगड़िया जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जदयू ने अप्रत्याशित जीत दर्ज की, उसी तरह सदस्यता अभियान को भी समय पर पूरा कर ऐतिहासिक सफलता दिलाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन का चुनाव तय समय पर ही कराया जाएगा।
विपक्ष पर तंज, नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा
प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग जदयू के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन जिस पार्टी को नीतीश कुमार ने अपने खून-पसीने से सींचा है, उसे कोई समाप्त नहीं कर सकता। चुनावी जीत फौलादी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। विपक्ष को विकास से कोई लेना-देना नहीं है, वे केवल भ्रम फैलाते हैं।
उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड सिर्फ नीतीश कुमार के नाम है और उनके ऊपर आज तक कोई दाग नहीं लगा है। मुख्यमंत्री द्वारा एक करोड़ युवाओं को रोजगार व सरकारी नौकरी देने के संकल्प को शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा।


विधायकों को जनसुनवाई की नसीहत
प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, रामचंद्र सदा एवं बबलू कुमार मंडल को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसुनवाई कर आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने की सलाह दी और कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की धारा और तेज होगी, जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक सिंह मुखिया, महिला आयोग की सदस्या साधना देवी सदा, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार, प्रदेश सचिव सुमित कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चेरिया बरियारपुर विधानसभा प्रभारी सुबोध पटेल, विधानसभा प्रभारियों में मनोरंजन मजुमदार, नन्दलाल राय, पंकज कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल, अजय मंडल, प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा, अनुराधा, कुमारी कुशवाहा, जदयू पदाधिकारियों में कैप्टन योगेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनिल जयसवाल, सुशांत यादव, निर्मला कुमारी, राका सहाय, प्रमोद कुमार सिंह, उदय प्रसाद सिंह, लोहा सिंह, सुनील कुमार सिंह, रामविलास महतो, संदीप केडिया, सुबोध यादव, पुरूषोत्तम अग्रवाल, डॉ विद्यानंद दास, प्रभाकर चौधरी मन्टून, अविनाश पासवान, रुस्तम अली, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, विनय कुमार पटेल, नन्दलाल मंडल, राजीव रंजन, फिरदोस आलम, राजेश सिंह मुखिया, पंकज कुमार उर्फ पिंकू सिंह मुखिया, दिलीप पोद्दार, पंकज चौधरी, चन्देश्वरी राम, शनिचर सदा, नासिर इकबाल, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, ललित चौधरी, सावन कुमार बंटी, विनय सिंह रोशन, पार्वती देवी, ममता जायसवाल, पूनम जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, ममता देवी, आशा देवी, रामप्रवेश यादव, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, अशोक राय, संजय सिंह कुशवाहा, मायाराम मंडल, सुबोध साह, डॉ रवि कुमार, अनिल उर्फ संजय पोद्दार, जितेंद्र पटेल, प्रभात शर्मा, इम्तियाज अली, धनिक लाल दास, नीतीश सिंह पटेल, कमल कुमार पटेल, गणेश पटेल, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, किरणदेव करण, रंजन कुमार मुकेश कुमार पटेल सुबोध शाह सहित हजारों की संख्या में जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ और जोश ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि खगड़िया जिले में जदयू संगठन पूरी तरह एकजुट, मजबूत और सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button