पुराने मारपीट कांड के दो आरोपी गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजे गए
पुराने मारपीट कांड के दो आरोपी गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजे गए
जे टी न्यूज, शिवाजीनगर/समस्तीपुर :
शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के दसौत पंचायत अंतर्गत मारपीट के एक पुराने मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह गिरफ्तारी कांड संख्या 54/24 से संबंधित है, जो पूर्व में दर्ज मारपीट के मामले से जुड़ा हुआ है।
थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अपर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अभियुक्त सुरेंद्र राय के पुत्र संजीत राय तथा मनोज राय के पुत्र शिवनाथ राय उर्फ श्याम नाथ राय को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


