एक बच्ची की शादी में उपलब्ध कराए गए शादी में उपयोग होने योग्य सामान

एक बच्ची की शादी में उपलब्ध कराए गए शादी में उपयोग होने योग्य सामान

जे टी न्यूज, ताजपुर: शुक्रवार को अगले सुबह ही नेताजी सुभाष चौक, मोतीपुर वार्ड 16 के रविदास टोला में राकेश दास की पुत्री की शादी जो 26 अप्रैल को तय की गई है हेतु कन्यादान एक समर्पण समूह के माध्यम से दो दिन पूर्व लड़की की शादी में उपयोग होने वाले सभी सामग्रियों को उनके आवास पर पहुंचाया गया। सभी सदस्यों ने लड़की के हाथों पर सगुण के कपड़े, नारियल और चीनी देने के उपरांत आशीर्वाद देकर अपनी उपस्थिति दर्ज की।

इस कन्यादान एक समर्पण समूह का मुख्य उद्देश्य है ” आओ मिलकर करें एक ऐसे युग का निर्माण…. जहां बिटिया की शादी के लिए न जाए किसी भी मां-बाप का जान…..”

इसी उद्देश्य को लेकर चले समस्तीपुर मूलचंद रोड में रहने वाले शिक्षक और समाजसेवी रविंद्र कुमार खत्री जी ने, उन्होंने ही इस मिशन का आरम्भ करीब 2 वर्ष पहले किया था। आज तक ये कारवां करीब 15 वींगरीब बेटियों की शादी करवा चुका है, आशा है और अब ये कारवां समस्तीपुर में ही नहीं अपितु पूरे बिहार में सक्रियता के साथ काम करेंगी।

रवींद्र खत्री जी के नेतृत्व के अलावा इस अवसर पर राहुल श्रीवास्तव, सज्जन साहू, अमन कुमार, आशुतोष झा, अमरनाथ साहू, सुनील कुमार ठाकुर, किशन केशरी, सुरेश जी, अमित पटेल, किशन लाला , महताब आलम, अमन जी, अमन सोनार, रौशन यादव, अभिषेक आकाश (सचिन) उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button