मई को करुआ कल्याणपुर में लगेगा निः शुल्क चिकित्सा शिविर
7 मई को करुआ कल्याणपुर में लगेगा निः शुल्क चिकित्सा शिविर

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर: मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के द्वारा 7 मई को मंदिर प्रांगण करुआ, पंचायत हजपुरवा, वार्ड 17 पानी टंकी के पास, कल्याणपुर में निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में न्यूरोपैथी जांच, बोन मास डेंसिटी जांच, खून की जांच, आर्थराइटिस किट वितरण और दवाओं का वितरण पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। शिविर का नेतृत्व समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह करेंगे। उनके साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शिखा और डॉ. कुमार देवाशीष सहित उनकी पूरी टीम मौजूद रहेगी। डॉ. सिंह ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है और यदि हम अपनी सेवाओं से किसी जरूरतमंद का जीवन थोड़ा भी आसान बना सकें, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी संतुष्टि है।


