उच्च माध्यमिक विद्यालय छतौना में स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग का समापन दिवस मनाया गया

उच्च माध्यमिक विद्यालय छतौना में स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग का समापन दिवस मनाया गया


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : उच्च माध्यमिक विद्यालय छतौना,समस्तीपुर में आज स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग का समापन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड ट्रेनर चितरंजन सर,सुमन सर,शिक्षाविद दयानंद बाबू,वेदानंद बाबू,अभिभावक सुनील ठाकुर,एवं अन्य आगंतुकों का स्काउट एंड गाइड ताली से स्वागत किया गया और मार्च पास्ट एवं सैल्यूट के पश्चात विद्यालय के 10 प्लाटून को डिस्पर्स किया गया।
पुनः विद्यालय के सेमिनार हॉल में बच्चों द्वारा स्वागत गीत,नृत्य,नाटक आदि की प्रस्तुति की गई,स्काउट गाइड प्रोजेक्ट,मूक शब्द खेल का प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात सर्वश्रेष्ठ बाल सेना समूह,स्कूल बैंड एवं टीम लीडर्स को स्कूल मेडल से पुरस्कृत किया गया। भारतीय भाषा समर कैंप 2026 एवं सुरक्षित महावारी सप्ताह 2026 की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी इसी मौके पर पुरस्कृत किया गया।अंत में फूड फेस्ट के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

प्रधानाध्यापिका, श्रीमति मेघा गिरि ने इस अवसर पर विद्यालय को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास,दृढ़ इच्छा शक्ति, टीम वर्क जैसे गुणों का विकास होता है जो उन्हें जीवन के हर क्षण के लिए तैयार रखता है और दूसरों की सेवा भाव सिखाता है।

Related Articles

Back to top button