आवास एवं जेड व वाय श्रेणी का सुरक्षा हटाने की देश बचाओ अभियान ने किया घोर निंदा व पुरजोर विरोध

सत्ता एवं विपक्ष के नेताओं को आवास एवं सुरक्षा में दोहरी नीति क्यों ? जवाब दे सरकार - किरण देव यादव

आवास एवं जेड व वाय श्रेणी का सुरक्षा हटाने की देश बचाओ अभियान ने किया घोर निंदा व पुरजोर विरोध

सत्ता एवं विपक्ष के नेताओं को आवास एवं सुरक्षा में दोहरी नीति क्यों ? जवाब दे सरकार – किरण देव यादव

जे टी न्यूज, कटिहार: देश बचाओ अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार विधान परिषद के प्रतिपक्ष नेता राबड़ी देवी को सर्कुलर रोड अवस्थित 10 नंबर का आवास सम्राट सरकार द्वारा खाली कराने एवं पूर्व मुख्यमंत्री लाल यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जेड श्रेणी का सुरक्षा, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का वाय श्रेणी का सुरक्षा हटाने का पुरजोर विरोध एवं घोर निंदा किया है।
श्री यादव ने कहा कि नियमत: प्रतिपक्ष नेता को सरकारी आवास उपलब्ध रहने का प्रावधान है तो फिर किस हैसियत से खाली करने की बार-बार नोटिस दिया जाता है। श्री यादव ने बिहार सरकार के उक्त कार्रवाई को दुर्भावना मानसिकता एवं बदले की भावना की राजनीति से प्रेरित होकर बताया। जबकि नए एवं पुरानी आवास की कमी नहीं है। श्री यादव ने कहा कि बिहार के सम्राट सरकार किस हैसियत से 4 -5 आवास को मिलाकर अकेले कब्जा जमाये हुए हैं जवाब दें।
श्री यादव ने बिहार सरकार से सवालिया लहजे में कहा कि सत्ता पक्ष के सांसद विधायक मंत्री किस हैसियत से सरकारी आवास में रह रहे हैं ? आवास आवंटन में सत्ता एवं विपक्ष के नेता को दोहरी मापदंड नियम क्यों ? जवाब दे सम्राट सरकार।
समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि भाजपा आरएसएस जदयू सत्ता पक्ष के कई नेता को जेड एवं वाय श्रेणी का सुरक्षा किस हैसियत से उपलब्ध है, पूछता है भारत एवं बिहारवासी। जवाब दे प्रधानमंत्री मोदी सरकार, गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री सम्राट सरकार।
समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि सरकार जातीय दुर्भावना राजनीतिक मानसिकता से ग्रसित हो चुकी है। इसका जवाब बिहारवासी जल्द ही देगी।

Related Articles

Back to top button