यादव समाज का सौंडीहा में आयोजित सर्वजन सम्मेलन संपन्न, लिए गए कई फैसले
यादव समाज का सौंडीहा में आयोजित सर्वजन सम्मेलन संपन्न, लिए गए कई फैसले
सामाजिक बुराई कुरीति मृत्युभोज, दहेजप्रथा, अंधविश्वास को समूल समाप्त करने का लिया संकल्प

जे टी न्यूज, खगड़िया, पसरहा: सर्वजन यादव समाज का रविवारीय बैठक राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर सोंडीहा में हुई, जिसकी अध्यक्षता रविंद्र यादव एवं मंच संचालन सुधीर यादव ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सर्वजन यादव समाज के सूत्रधार समाजसेवी किरण देव यादव ने यादव समाज के गौरवपूर्ण इतिहास, श्री कृष्ण के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व, दशा एवं दिशा, वर्तमान स्थिति परिस्थिति, समीक्षा, क्या खाया क्या पाया, चुनौती, आगामी रणनीति, संगठन निर्माण व विस्तार, मार्गदर्शिका, कार्यकर्ता कमेटी कोष कार्यक्रम कार्यालय, सामूहिक भूमिका आदि मुद्दे पर विस्तारपूर्वक गंभीर सारगर्भित परिचर्चा किया। तथा यादव समाज को जागरूक करने, एकता, गोलबंदी, सेवा, शांति, सम्मान, सुरक्षा, सुविधा, न्याय, सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांत को आत्मसात करने का अपील किया। श्री कृष्ण का आदर्श सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबकी सहभागिता, सबका विकास, के बताये रास्ते – कर्म ही पूजा है, कर्म ही धर्म है इंसानियत ही पूजा है, मानवता ही धर्म है, अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए संघर्ष करना परम कर्तव्य है, पर चलने का आह्वान किया।
किरण देव यादव ने बिहार में हो रहे फर्जी एनकाउंटर, बढ़ते अपराध, हत्या, बलात्कार की घोर निंदा किया, वहीं यादव समाज के हत्या करने पर अपराधी, दलित समाज की हत्या करने पर नक्सली उग्रवादी, मुस्लिम समाज की हत्या करने पर आतंकवादी एवं ब्राह्मण समाज की हत्या होने पर क्रांतिकारी की संज्ञा देकर महिमा मंडन करने की कड़ी आलोचना किया तथा ऐसी मानसिकता का आड़े हाथों लिया।
समाजसेवी किरण देव यादव ने यादव समाज का खोई सम्मान सत्ता साम्राज्य को पुनर्स्थापित करने तथा अधिकार हेतु शिक्षित होने, संगठित होने, संघर्ष तेज करने का अपील किया।
श्री यादव ने यादव समाज के उत्थान पतन, उन्नति अवनति, विकास हृास का समीक्षा कर मानवीय चेतना पैदा कर यादव समाज के साथ-साथ सर्वजन समाज का संरक्षक बनकर मानव कल्याण हेतु निर्णायक कदम उठाने बढ़ाने का आह्वान किया।
सेवानिवृत शिक्षक सच्चीदानंद यादव, सुरेश यादव एवं अधिवक्ता डॉक्टर कमल किशोर यादव ने यादव समाज से एक बार पुनः अपने गौरवपूर्ण इतिहास से सीख लेकर अपने स्वर्ण युग को पुनर्वापसी हेतु रचनात्मक सृजनात्मक आंदोलनात्मक कार्य हेतु आगे आने का अपील किया।

बैठक में सुधीर यादव ने अपने कविता के माध्यम से यादव समाज के अधिकार कर्तव्य गौरवपूर्ण गाथा को रेखांकित किया।
बैठक में समाजसेवी किरण देव यादव द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव – समाज में व्याप्त कुरीति मृत्युभोज बंद करने, दहेज प्रथा बंद करने, मुकदमा कोर्ट थाना के बजाय समाज में बैठकर त्याग का प्रतिमूर्ति बनकर विवाद सुलझाने एवं सामाजिक न्याय धरातल पर लागू करने, आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द स्थापित करने का संकल्प लिया।
बैठक में समाज के दो पक्षों के पुश्तैनी जमीनी विवाद को सुलझाने हेतु दोनों पक्षों का बयान लिया गया, प्रस्तुत कागजात का अवलोकन किया गया, तथा दूसरे पक्षों का कागजात प्रस्तुत करने हेतु आगामी तिथि निर्धारित किया गया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में विगत 20 वर्षों से चल रही विवाद को समाप्त करने हेतु मजबूत पहल किया गया जिसे उपस्थित सर्वजनों ने यादव समाज के उक्त पहल का मुक्त कंठ से सराहना किया।
अध्यक्ष संबोधन में शिक्षक नेता रविंद्र यादव ने कहा कि यदि यादव समाज के उक्त पहल से समाज के दो पक्षों का दूध का दूध पानी का पानी न्याय मिल जाता है तो एक बहुत बड़ा संदेश जाएगा और संभावित घटना परिघटना, कोर्ट कचहरी, थाना, व्यर्थ का राशि खर्च पर विराम लगेगा। और विकास के प्रति उन्मुख होगा।
स्थानीय दर्जनों यादव समाज के लोगों ने पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह यादव समाज के नेतृत्वकर्ता साथी किरण देव यादव को बैठक करने, पहल करने पर हार्दिक साधुवाद धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
बैठक में विपिन यादव खलठ यादव सुबोध यादव मन्नू यादव सिकंदर यादव राम प्रकाश यादव सुनील यादव देवी लाल यादव अशोक यादव रणवीर यादव गोलू कुमार पब्लिश कुमार रोशन यादव रंजीत कुमार प्रभात कुमार गणेश यादव मिथुन यादव पंकज यादव पिंटू कुमार शशि कुमार जुलूस यादव अजीत यादव आदि दर्जनों समाजसेवी ने भाग लिया।

