डॉ शबनम कुमारी ने कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हांसदा के समक्ष कार्यक्रम समन्वयक-02 के रूप में किया योगदान

डॉ शबनम कुमारी ने कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हांसदा के समक्ष कार्यक्रम समन्वयक-02 के रूप में किया योगदान

 

जे टी न्यूज, दरभंगा:
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के आदेश से कुलसचिव द्वारा निर्गत पत्र के आलोक ने डॉ शबनम कुमारी ने विश्वविद्यालय में एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक-02 के रूप में कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हांसदा के समक्ष योगदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक-01 डॉ आर एन चौरसिया, उप कुलसचिव (प्रथम) डॉ उमाकान्त पासवान, एनएसएस सहायक अमित कुमार झा, रवीन्द्र कुमार सिंह, रवि कान्त गुप्ता, अमित कुमार, आस्थानन्द यादव एवं चंदन यादव आदि उपस्थित थे। योगदान के उपरांत डॉ शबनम कुमारी ने शिष्टाचार भेंट स्वरूप कुलसचिव को बुके प्रदान किया, जबकि सहायक अमित कुमार झा ने मिठाई खिलाकर उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराया। कुलसचिव ने डॉ शबनम को बधाई देते हुए अच्छे से कार्य करने का निर्देश दिया। डॉ चौरसिया ने कहा कि प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर विश्वविद्यालय प्रशासन एवं कॉलेजों की एनएसएस इकाई के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करता है, जिसकी भूमिका मार्गदर्शक, प्रबंधक एवं नेतृत्व कर्ता की होती है।


ज्ञातव्य है कि डॉ शबनम कुमारी बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर में 2022 से ही एनएसएस के पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रही हैं। वर्तमान में उनका डेपुटेशन एम आर महिला कॉलेज, दरभंगा में राजनीति विज्ञान की शिक्षिका के रूप में किया गया है। डॉ शबनम ने कहा कि एनएसएस की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना तथा स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करना मेरी प्राथमिकता होगी।

Related Articles

Back to top button