माकपा ने बेतिया में दिल्ली मार्च लाठी चार्ज के खिलाफ सोवा बाबू चौक पर नुक्कड़ सभा
माकपा ने बेतिया में दिल्ली मार्च लाठी चार्ज के खिलाफ सोवा बाबू चौक पर नुक्कड़ सभा

जे टी न्यूज, बेतिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी द्वारा दिल्ली जंतर मंतर में आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को जबरन पुलिस द्वारा 22 वें दिन उठा ले जाने तथा आज दिल्ली संसद मार्च करने वाले छात्रों तथा नौजवानों पर बर्बर लाठी चार्ज के खिलाफ रिक्शा मजदूर सभा भवन बेतिया से मार्च निकाला गया और सोवा बाबू चौक पर नुक्कड़ सभा किया गया।
दिल्ली में छात्रों के उमड़ते जन सैलाब लोक सभा सत्र प्रारंभ होने के दिन नीट पेपर लीक काण्ड के दोषी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा था।
इस अवसर पर बोलते हुए जिला सचिव चाँदसी प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी सरकार लगातार छात्रों,नौजवानों,किसानों तथा मजदूरों पर हमले कर रही है।अब यह जनता की नहीं बल्कि कॉर्पोरेट घरानों की सरकार हो गई है।इस जनविरोधी सरकार को गद्दी से हटाना ही होगा।

जिला सचिव मंडल सदस्य प्रकाश कुमार वर्मा ने कहा कि देश के किसानों का कमर तोड़ देने वाली भारत अमेरिका कृषि समझौता के विरुद्ध 22 जुलाई को बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला जलाया जाएगा।
सभा को पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य शंकर कुमार राव, म. वहीद,नीरज बरनवाल, वी के नरुला,संजीव कुमार राव, म. सहीम ,रामेश्वर महतो आदि ने संबोधित किया।

